Egg Good Luck: किस्मत खराब चल रही है ? तो फेंगशुई का ये अंडे वाला उपाय जरूर आजमाएं। माना जाता है कि इससे आपकी लाइफ में चल रही नेगेटिव एनर्जी दूर हो जाती है और गुडलक आने लगता है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
चीन की फेंगशुई विद्या में अंडे को गुडलक लाने वाली चीज माना गया है। फेंगशुई एक्सपर्ट मास्टर जुआंग के मुताबिक अगर आपकी लाइफ में परेशानियां खत्म नहीं हो रही हैं, तो आप एक सिंपल अंडे से अपना भाग्य चमका सकते हैं।
अब आप सोच रहे होंगे कि अंडे से भला कैसे? तो चलिए, जानते हैं इस आसान उपाय के बारे में।
क्या करना है ?
- सबसे पहले बाजार से एक ताजा अंडा लाएं।
- अब किसी शांत और सुकून वाली जगह पर जाएं।
- अंडे को हाथ में पकड़कर आंखें बंद करें और 3 बार लंबी-लंबी सांस लें।
- अब अपने मन में सोचें कि आपकी सारी परेशानियां खत्म हो रही हैं और किस्मत का दरवाजा खुल रहा है।
कागज पर लिखें अपनी परेशानी
इसके बाद एक सफेद कागज और लाल पेन लें। अब जो भी आपकी जिंदगी में दिक्कतें हैं, उन्हें इस कागज पर लिख लें।
जैसे — काम नहीं बन रहा, लव लाइफ खराब है, रिश्ते में तनाव है या पैसा अटका हुआ है।
अंडा और पानी वाला तरीका
- अब एक कटोरे में ये लिखा हुआ कागज रखें।
- उस पर अंडा रख दें।
- कटोरे में इतना साफ पानी डालें कि अंडा डूब जाए।
- इसे 10 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें।
क्या होगा 10 मिनट में ?
माना जाता है कि इस दौरान अंडा उस कागज में लिखी नेगेटिव एनर्जी और बैड लक को खींच लेता है।
अंतिम स्टेप
10 मिनट बाद पानी को फेंक दें और कागज को फाड़कर कूड़ेदान में डाल दें।
अब उस अंडे को अच्छे से उबालें और खा लें।
अंडा खाते वक्त मन ही मन बोलें — ‘मेरा गुड लक शुरू हो गया है, और सारी नेगेटिविटी चली गई है।’
इस उपाय को हफ्ते में एक बार करने की सलाह दी जाती है।
जो लोग अंडा नहीं खाते, वे ये उपाय न करें।
डिस्क्लेमर:
यह जानकारी प्राचीन मान्यताओं और फेंगशुई टिप्स पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले किसी जानकार या एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
[/expander_maker]



