डिजिटल पेमेंट का बढ़ता ट्रेंड
आज के समय में लोग यूपीआई से पेमेंट करना सबसे आसान और तेज़ तरीका मानते हैं। बस मोबाइल नंबर या यूपीआई आईडी डालकर सेकेंडों में पैसे ट्रांसफर हो जाते हैं। लेकिन कई बार गलती से पैसा गलत खाते में चला जाता है, जिससे लोग परेशान हो जाते हैं।
NPCI का नया शानदार नियम क्या है?
अब एनपीसीआई (NPCI) ने एक नया नियम बनाया है, जिससे इस तरह की गलतियां नहीं होंगी।
- जब भी आप यूपीआई से किसी को पैसा भेजेंगे, तो अब बैंक रिकॉर्ड में जो नाम है वही ट्रांजैक्शन स्क्रीन पर दिखेगा।
- यानी अब आप सिर्फ फोन में सेव नाम देखकर पेमेंट नहीं कर पाएंगे।
- इससे यह पक्का होगा कि पैसा सही व्यक्ति को ही जाए।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
किन ट्रांजैक्शन पर लागू होगा ये नियम?
- ये नियम खासतौर पर P2P (व्यक्ति से व्यक्ति) और
P2PM (व्यक्ति से व्यापारी) ट्रांजैक्शन पर लागू होगा। - अब पेमेंट करते वक्त असली अकाउंट होल्डर का नाम स्क्रीन पर दिखेगा, जिससे कोई कंफ्यूजन न हो।
कब से लागू होगा नया नियम?
- 30 जून 2025 से ये नियम पूरे देश में लागू हो जाएगा।
- Google Pay, PhonePe, Paytm और BHIM जैसे सभी यूपीआई ऐप्स को इसे अपने सिस्टम में जोड़ना होगा।
अगर फिर भी गलती हो जाए तो क्या करें?
अगर ध्यान देने के बाद भी ट्रांजैक्शन गलत हो जाए तो घबराएं नहीं:
- सबसे पहले जिसको पैसा गया है उससे संपर्क करें।
- अगर वो पैसा वापस नहीं करता तो अपने बैंक में तुरंत शिकायत करें।
- साथ ही NPCI की हेल्पलाइन 1800-120-1740 पर कॉल करें या
NPCI की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर दें।
[/expander_maker]



