पहले फेज में क्या होगा?
पहले फेज में हर घर की लिस्टिंग की जाएगी। मतलब ये देखा जाएगा कि किसके पास कैसा घर है, उसमें क्या-क्या सुविधाएं हैं और वहां रहने वाले लोगों के पास कौन-कौन सी चीजें मौजूद हैं।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
दूसरे फेज में कौन-कौन सी जानकारी ली जाएगी?

दूसरे फेज में हर व्यक्ति की गिनती की जाएगी। इसमें उनकी उम्र, पढ़ाई, काम, धर्म, संस्कृति और इस बार पहली बार जाति की जानकारी भी ली जाएगी।
राज्यों को दिए गए निर्देश
सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि अगर वो अपनी सीमा में कोई बदलाव करना चाहते हैं, तो 31 दिसंबर 2025 तक कर लें। इसके बाद कोई बदलाव नहीं माना जाएगा।
सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?

जनगणना से पता चलेगा कि देश में किस जाति, धर्म और समुदाय के कितने लोग हैं। इससे सरकार को नई योजनाएं बनाने और लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने में मदद मिलेगी।
जनगणना में क्या-क्या पूछा जाएगा?
- घर की हालत कैसी है
- बिजली, पानी, गैस जैसी सुविधाएं हैं या नहीं
- घर में रहने वाले लोगों की संख्या
- उनकी उम्र, पढ़ाई और काम
- धर्म और जाति की जानकारी
जनगणना की तैयारी कैसी है?
इस काम के लिए पहले सुपरवाइजर और कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे। राज्यों और जिला प्रशासन को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।
सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे जनगणना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सही जानकारी दें।
[/expander_maker]



