सावन में जापानी अरबपति की शिव भक्ति हुई चर्चा में
- सावन के इस पावन महीने में एक जापानी अरबपति की कहानी
सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, - जिसने अपनी अरबों की संपत्ति और कारोबार त्यागकर खुद को
भगवान शिव की भक्ति में समर्पित कर दिया है। - अब वह ‘बाला कुंभ गुरु-मुनि’ के नाम से जाने जाते हैं।
हर साल कांवड़ यात्रा में नंगे पैर करते हैं सहभागिता
- भगवा वस्त्र पहने बाला कुंभ गुरु मुनि (असली नाम होशी टाकायकी)
इस समय उत्तराखंड में हैं। - हाल ही में उन्हें करीब 20 जापानी अनुयायियों के साथ नंगे पैर
पवित्र गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा करते देखा गया। - यात्रा के दौरान उन्होंने देहरादून में दो दिन का भंडारा आयोजित कर,
साथी कांवड़ियों को भोजन भी कराया।
कौन हैं बाला कुंभ गुरु मुनि उर्फ होशी टाकायकी?
- होशी टाकायकी करीब 20 साल पहले तमिलनाडु आए थे।
- वहां उन्हें नाड़ी ज्योतिष के जरिए पता चला कि उनका पूर्वजन्म हिमालय में बीता था
और हिंदू आध्यात्मिकता अपनाना ही उनका भाग्य है। - इसी के बाद उन्होंने अपना सफल व्यवसाय अनुयायियों को सौंप दिया।
टोक्यो में घर को बनाया शिव मंदिर,
- भारत में बना रहे भव्य आश्रम
- भारत के पुडुचेरी में वह 35 एकड़ जमीन पर एक
- भव्य शिव मंदिर का निर्माण करवा रहे हैं।
- होशी टाकायकी ने अपने टोक्यो स्थित घर को शिव मंदिर में बदल दिया है और
- जापान में एक नया शिव मंदिर भी बनवाया है।
- साथ ही उत्तराखंड में एक आध्यात्मिक आश्रम बनाने की भी योजना है
ALSO READ THIS – 28 बार जेल जाने वाली महिला चोर ने कैसे कमाए ₹315 करोड़?