भारत में मिठाइयों की विविधता अद्भुत है—बंगाल की रसगुल्ला से लेकर राजस्थान और गुजरात की बेसन से बनी मिठाइयों तक। लेकिन दुनिया के हर कोने में भी अपनी-अपनी खास मीठी डिशेज़ हैं, जो वहां की संस्कृति और स्वाद का प्रतीक हैं। आइए, इस मीठे सफर पर चलते हैं और जानते हैं विभिन्न देशों की प्रसिद्ध मिठाइयों के बारे में:
इटली का तिरामिसू
तिरामिसू एक क्रीमी और कॉफी-फ्लेवर्ड डेज़र्ट है, जिसमें लेडीफिंगर्स, कॉफी, क्रीम और चॉकलेट का उपयोग होता है। यह 1960-70 के दशक में इटली में लोकप्रिय हुआ और अब दुनिया भर में इसके कई वैरिएंट्स मिलते हैं।
यूनाइटेड किंगडम का स्टिकी टॉफी पुडिंग
यह सॉफ्ट केक खजूर के टुकड़ों से बना होता है और क्रीमी टॉफी सॉस में डूबा होता है। ब्रिटेन में यह डेज़र्ट बचपन की यादों से जुड़ा हुआ है।
जापान का मोची
मोची जापान के मीठे चावल ‘मोचीगोम’ से बनता है। इसे पीसकर आटे की तरह गूंथकर विभिन्न आकारों में तैयार किया जाता है। मीठे मोची में बीन पेस्ट, आइसक्रीम या ताजे फलों की फीलिंग होती है।
थाईलैंड का स्टिकी राइस विथ मैंगो
यह डेज़र्ट चिपचिपे चावल, कोकोनट मिल्क और खजूर की शक्कर से तैयार होता है। इसके साथ ‘नाम डॉक माई’ और ‘ओक रोंग’ वैराइटी के आम परोसे जाते हैं।
सिसिली का कनोली
सिसिली द्वीप की यह प्रसिद्ध मिठाई क्रिस्पी सिलेंडर के आकार की होती है, जिसके अंदर क्रीमी फीलिंग भरी जाती है। यह विभिन्न फ्लेवर्स में उपलब्ध है।
तुर्की का बकलावा
बकलावा कई परतों में बना होता है, जिसमें मूंगफली और नट्स की फीलिंग होती है। इसे शुगर सिरप में डुबोया जाता है और यह दुनिया भर में पसंद किया जाता है।
सिंगापुर का सेन्डोल
सेन्डोल एक ठंडी मिठाई है, जिसमें कोकोनट मिल्क, पाम शुगर सिरप और पांडन फ्लेवर के नूडल्स होते हैं। यह गर्मियों में ठंडक देने के लिए खाई जाती है।
फ्रांस की क्रीम ब्रूली
यह क्रीमी डेज़र्ट कस्टर्ड बेस पर तैयार होता है, जिसके ऊपर कैरेमलाइज्ड शुगर की परत होती है। यह फ्रांस की क्लासिक मिठाई मानी जाती है।
हांगकांग की डैन टैट
डैन टैट एक परतदार पेस्ट्री है, जिसके अंदर क्रीमी कस्टर्ड भरा होता है। यह हांगकांग की लगभग हर बेकरी में उपलब्ध है।
न्यूयॉर्क चीज़केक, यूनाइटेड स्टेट्स
न्यूयॉर्क चीज़केक क्रीम चीज़, शुगर, अंडे और क्रीम से तैयार होता है। यह डेज़र्ट दुनिया भर में लोकप्रिय है।