क्या है पूरा मामला?
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के गांव जागाहेड़ी के जूनियर हाई स्कूल में एक महिला मुस्लिम टीचर पर एक छात्र की चोटी काटने और माथे का तिलक मिटाने का आरोप लगा है।
छात्र ने घर जाकर बताई बात
गांव खेड़ी दुधाधारी का देवांश नाम का कक्षा 6 का छात्र इस स्कूल में पढ़ता है। इसी साल उसका दाखिला हुआ है। दो दिन पहले स्कूल में उसकी चोटी और तिलक देखकर प्रधानाध्यापक ने कहा कि तिलक मिटाकर और चोटी कटवाकर आओ। लेकिन देवांश ने ऐसा नहीं किया। बुधवार को वह फिर तिलक और चोटी के साथ स्कूल गया।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
महिला टीचर ने तिलक मिटाया, चोटी काटी
छात्र का आरोप है कि महिला टीचर ने उसका तिलक मिटा दिया और चोटी भी काट दी। देवांश ने घर जाकर यह बात अपने परिवार को बताई।
बहनों ने स्कूल जाकर किया विरोध
शुक्रवार को देवांश की बड़ी बहनें आरती और ज्योति स्कूल पहुंचीं। उन्होंने टीचर से इसका कारण पूछा तो महिला टीचर ने उनके साथ भी बदसलूकी की।
थाने में दी तहरीर
इसके बाद दोनों बहनें, भाई देवांश और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता सागर कश्यप के साथ शनिवार शाम थाने पहुंचीं और महिला टीचर के खिलाफ तहरीर दी। साथ ही आरोप लगाया कि स्कूल प्रशासन ने छात्र की टीसी (स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र) भी काट दी है।
जांच शुरू
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं बीएसए संदीप कुमार ने बघरा के खंड शिक्षा अधिकारी को भी मामले की जांच सौंपी है।
[/expander_maker]



