साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के रिश्ते की चर्चा लंबे वक्त से हो रही है। दोनों ने साथ में ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी हिट फिल्में दी हैं। हाल ही में विजय ने एक इंटरव्यू में इन अफवाहों पर खुलकर बात की और रश्मिका की तारीफ भी की।
रिश्ते की अफवाहों पर विजय का जवाब
फिल्मफेयर से बातचीत में विजय देवरकोंडा से पूछा गया कि क्या सच में उनका और रश्मिका का कोई रिश्ता है? इस पर विजय ने हंसते हुए कहा, ‘ये तो इंडस्ट्री के लोगों से पूछिए।’
रश्मिका के साथ काम करने का अनुभव
विजय ने कहा, ‘मैंने रश्मिका के साथ अभी ज्यादा फिल्में नहीं की हैं। मुझे और करना चाहिए। वो बेहतरीन एक्ट्रेस हैं और बहुत खूबसूरत भी। इसलिए हमारे बीच ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री कभी दिक्कत नहीं होगी।’
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
रश्मिका की तारीफ में बोले विजय
विजय देवरकोंडा ने रश्मिका की खूबियों की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘रश्मिका बहुत मेहनती हैं। उनकी इच्छाशक्ति बहुत मजबूत है। वो हर हाल में आगे बढ़ने का जज्बा रखती हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि वो अपने से पहले दूसरों का ख्याल रखती हैं। हां, कभी–कभी उन्हें थोड़ा बैलेंस बनाना सीखना चाहिए।’
शादी को लेकर क्या बोले विजय?
जब विजय से पूछा गया कि क्या वो शादी का प्लान बना रहे हैं? तो एक्टर ने कहा, ‘कभी न कभी तो करूंगा ही।’
दोनों स्टार्स का वर्कफ्रंट
विजय देवरकोंडा जल्दी ही ‘वीडी 14’ और ‘एसवीसी 59’ में नजर आने वाले हैं। उनकी फिल्म ‘किंगडम’ इस महीने रिलीज होने वाली थी, लेकिन भारत–पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते इसे 4 जुलाई 2025 तक के लिए टाल दिया गया है।
रश्मिका मंदाना के पास भी कई बड़ी फिल्में हैं। वो जल्द ही ‘कुबेर’, ‘द गर्लफ्रेंड’, ‘थामा’ और ‘रेनबो’ में नजर आएंगी।
[/expander_maker]



