हैदराबाद के बल्लेबाज क्लासेन ने केकेआर के खिलाफ अपनी क्लास दिखाई और 37 गेंदों पर शतक ठोक दिया। इस मैच में वैभव का रिकॉर्ड टूटने से बाल-बाल बच गया।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
आईपीएल 2025 के 68वें मैच में हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने अद्भुत पारी खेली। दिल्ली के अरुण जेटली मैदान पर क्लासेन ने अपने खेल से तूफान ला दिया। क्लासेन की नाबाद शतकीय पारी के दम पर हैदराबाद ने दिल्ली के खिलाफ पहले खेलते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 278 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस मैच में क्लासेन ने 37 गेंदों पर शतक लगाया और वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड टूटने से बाल-बाल बच गया।
क्लासेन ने 37 गेंदों पर जड़ा शतक
क्लासेन ने केकेआर के खिलाफ क्लासी बैटिंग की और उन्होंने इस मैच में 9 छक्के और 7 चौकों की मदद से 39 गेंदों पर नाबाद 105 रन की पारी खेली। ये इस लीग में क्लासेन का दूसरा शतक रहा साथ ही साथ उनकी व्यक्तिगत बेस्ट पारी भी साबित हुई। क्लासेन ने अपना शतक इस मैच में 37 गेंदों पर पूरा किया। इस मैच में वैभव का रिकॉर्ड टूटने से बाल-बाल बच गया जिन्होंने आईपीएल 2025 में ही 35 गेंदों पर शतक लगाने का कमाल किया था।
क्लासेन ने 37 गेंदों पर शतक लगाकर यूसुफ पठान की बराबरी कर ली जिन्होंने इस लीग में 37 गेंदों पर शतक साल 2010 में मुंबई के खिलाफ लगाया था। क्लासेन आईपीएल में सबसे कम गेंदों पर शतक लगाने के मामले में यूसुफ पठान के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए। पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं जिन्होंने 30 गेंदों पर ये कमाल किया था। वहीं क्लासेन इस लीग में शतक लगाने वाले दूसरे विदेशी बल्लेबाज बने। क्लासेन ने 37 गेंदों पर शतक लगाकर डेविड मिलर को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 38 गेंदों पर आईपीएल में शतक लगाया था।
[/expander_maker]



