हमेशा भगवा वस्त्र में, मंच पर बैठकर श्रद्धालुओं को धर्म की राह दिखाने वाले बागेश्वरधाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस बार कुछ बिल्कुल अलग करते नजर आए। ब्रिसबेन (ऑस्ट्रेलिया) की यात्रा के दौरान उनकी एक रोमांचक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो को-पायलट सीट पर बैठे हवाई जहाज उड़ाते दिखे।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
जी हां, बिल्कुल सही पढ़ा आपने! पूजा-पाठ और दिव्य दरबार से दूर इस बार धीरेंद्र शास्त्री आसमान की ऊंचाइयों को छूत नजर आए। को-पायलट की सीट पर बैठे बाबा ने न सिर्फ हवाई जहाज को करीब से देखा बल्कि उड़ान का अनुभव भी लिया, जो उनके लिए बेहद खास रहा।

क्यों है ये तस्वीर खास?
आमतौर पर बाबा को हम मंत्रों के साथ लोगों की समस्याएं सुलझाते हुए देखते हैं, लेकिन इस तस्वीर में वो एक सह-
पायलट की भूमिका में नजर आए। इसे देखकर लोग हैरान हैं और सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।

आध्यात्म और आधुनिकता का मेल
बाबा ने इस अनुभव को लेकर कहा कि नई चीजें सीखना उन्हें हमेशा प्रेरणा देता है। उनका मानना है कि धर्म के साथ-साथ समय के साथ आगे बढ़ना भी जरूरी है।धीरेंद्र शास्त्री हमेशा यही संदेश देते आए हैं कि आधुनिकता को अपनाकर समाज को सही दिशा दी जा सकती है और खुद भी जीवन में लगातार प्रगति करनी चाहिए।
एक यात्रा, कई यादें
ब्रिसबेन की यह यात्रा बाबा के लिए बेहद यादगार रही। न सिर्फ धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, बल्कि वो खुद उड़ान का हिस्सा भी बने। लोगों के लिए यह नजारा किसी चमत्कार से कम नहीं था — जहाँ एक संत, जो आत्मा की ऊंचाई पर ले जाने की बात करता है, अब विमान के जरिए आकाश की ऊंचाई भी छू रहा है।
[/expander_maker]



