Rashifal 2 February 2026: 2 फरवरी 2026 सोमवार के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। वही, इस दिन कुछ राशि के लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
ऐसे में आइए जानते हैं आज के राशिफल (Today’s Horoscope) से जुड़ी भविष्यवाणी के मुताबिक आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि वालों आज दिन थोड़ा अस्थिर रहेगा। काम की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा। खर्च पर ध्यान दें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों संयम और समझदारी से काम लें। दफ्तर में मेहनत रंग लाएगी और रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों आज काम और रिश्तों में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं। निर्णय सोच-समझकर लें। खर्च संभालकर करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों परिवार और भावनाओं से जुड़े मामले दिन में असर डाल सकते हैं। कार्यस्थल पर जिम्मेदारी बढ़ेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। काम में सराहना मिलेगी और प्रेम जीवन में मिठास रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों आज दिन भागदौड़ भरा रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें। खर्च कम करें और सेहत का ख्याल रखें।
तुला राशि
तुला राशि वालों संतुलन बनाए रखें। दफ्तर में निर्णय सोच-समझकर लें। मानसिक दबाव से बचें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों आज दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। धैर्य रखें और बहस से बचें। खर्च पर ध्यान दें।
धनु राशि
धनु राशि वालों आज दिन उम्मीदों से भरा रहेगा। करियर और प्रेम जीवन में खुशियाँ रहेंगी। आर्थिक रूप से दिन मजबूत है।
मकर राशि
मकर राशि वालों आज आपको मेहनत ज़्यादा करनी पड़ सकती है। काम का परिणाम संतोषजनक होगा। खर्च नियंत्रित करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों नए आइडिया और योजनाओं का दिन है। काम में सहयोग रहेगा और आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
मीन राशि
मीन राशि वालों आज भावनाओं पर काबू रखें। काम में अवसर मिलेंगे। पैसों के मामलों में लाभ हो सकता है।
ये भी पढ़ें: Gold-Silver Crash: तीन दिन में सस्ती हुई चांदी, सोने का बुरा हाल, यहां जानें पूरी जानकारी



