4 January 2026 Horoscope: 4 जनवरी 2026 के इस नए साल का राशिफल। मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार जानें अपनी राशिफल। जनवरी 2026 रविवार के दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ लोगों के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
ऐसे में आइए जानते हैं आज के राशिफल (Today’s Horoscope) से जुड़ी भविष्यवाणी के अनुसार आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष
मेष राशि वालों आज ऊर्जा ज्यादा रहेगी। इसे सही काम में लगाएं। एक जरूरी काम पूरा करें। बातचीत से पुरानी बातें सुलझ सकती हैं। गुस्सा को काबू रखें। शाम को परिवार के साथ अच्छी बीतेगी।
वृषभ
वृषभ राशि वालों आज दिन स्थिर रहेगा। पैसे के मामलों में सोचकर फैसला लें। घर और रिश्तों में शांति रहेगी। किसी से खुलकर बात करें तो तनाव कम होगा। सेहत सामान्य रहेगी, आराम करें।
मिथुन
मिथुन राशि वालों आज आपका दिमाग तेज चलेगा। बातचीत से अच्छे आइडिया मिल सकते हैं। काम में स्थिर रहें। रिश्तों में साफ बात करें। शाम तक संतोष मिलेगा।
कर्क
कर्क राशि वालों आज मन शांत रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। काम धीमा लेकिन सही दिशा में चलेगा। फालतू खर्च न करें। भावनाओं में बहें नहीं। दिन सुकून भरा रहेगा।
सिंह
सिंह राशि वालों आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपकी मन कि बात सुनी जाएगी। लेकिन अहंकार न आए। रिश्तों में समझौता करें। सेहत ठीक रहेगी, ज्यादा भागदौड़ न करें।

कन्या
कन्या राशि वालों जिम्मेदारियां ज्यादा लगेंगी। मेहनत सफल होगी। घर-ऑफिस का बैलेंस रखें। सेहत का ध्यान रखें। शाम तक स्थिरता महसूस होगी।
तुला
तुला राशि वालों आज जिम्मेदारियां संभल जाएंगी। काम में सावधानी रखें। रिश्तों में खुलकर बात करें। शाम को राहत मिलेगी।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों सोचने-समझने का दिन। पैसे और रिश्तों में सावधानी बरतें। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।
धनु
धनु राशि वालों आज दिन सामान्य रहेगा। काम और निजी जीवन में तालमेल रखें। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। दिन के अंत में खुशी मिलेगी।
मकर
मकर राशि वालों भावनाएं गहरी होंगी। उलझन हो तो किसी से बात करें। काम में धैर्य रखें। सेहत का खयाल रखें।
कुंभ
कुंभ राशि वालों मन पॉजिटिव रहेगा। नए लोग मिल सकते हैं। काम में नए मौके आएंगे। खर्च नियंत्रित रखें। दिन ऊर्जाभरा रहेगा।
मीन
मीन राशि वालों आज भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस होगा। रचनात्मक कामों में मन लगेगा। खर्च सोचकर करें। शाम तक तारीफ मिलेगी।
ये भी पढ़ें: Venezuela पर अमेरिकी अटैक से वैश्विक बाजार में मची हलचल, सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ेगा सीधा असर, जानें कैसे



