- मसूर और मूंग की दाल – प्रोटीन का देसी खजाना
विदेशी प्रोटीन पाउडर लेने की जगह, दालें खाइए। मसूर और मूंग की दाल में भरपूर प्रोटीन, फाइबर और आयरन होता है, जो मांसपेशियों की मरम्मत और ऊर्जा के लिए बेहद जरूरी है।
- आंवला – विटामिन C का देसी चैंपियन
जहां लोग संतरे के रस में विटामिन C खोजते हैं, वहीं एक छोटा सा आंवला उस से कहीं ज़्यादा पोषण देता है। ये आपकी स्किन, इम्यून सिस्टम और बालों के लिए वरदान है।

- सात्विक चावल – क्विनोआ का बेहतर विकल्प
ब्राउन राइस या क्विनोआ की जगह परंपरागत सात्विक चावल खाइए। ये आसानी से पचने वाले होते हैं और शरीर को ऊर्जा देते हैं।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
- गुड़ – नेचुरल स्वीटनर जो खून साफ करता है
शुगर की जगह गुड़ का इस्तेमाल सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत के लिए भी बेहतरीन है। यह खून साफ करता है, थकान दूर करता है और आयरन का बेहतरीन स्रोत है।
- घी – फैट नहीं, अमृत है
लोगों को लगता है घी मोटा करता है, लेकिन देसी गाय का घी असल में आपके हार्मोन्स को बैलेंस करता है, दिमाग को शांत करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है।
- हल्दी – गोल्डन सुपरफूड
विदेश में ‘Turmeric Latte’ ट्रेंड में है, जबकि हम सदियों से हल्दी वाला दूध पीते आ रहे हैं। ये सूजन कम करता है, शरीर को डिटॉक्स करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

महंगे सप्लीमेंट्स पर पैसा बहाने से बेहतर है, अपनी देसी रसोई पर भरोसा कीजिए। ये सुपरफूड्स सिर्फ शरीर ही नहीं, आपकी जेब की भी सेहत सुधारेगे।
[/expander_maker]



