दोनों की टेक्नोलॉजी अलग है
Microwave में खाना गर्म करने के लिए रेडिएशन वेव्स का इस्तेमाल होता है। ये वेव्स खाने के अंदर मौजूद पानी के अणुओं को हिलाकर गर्मी पैदा करती हैं। इसलिए माइक्रोवेव का काम है खाना जल्दी गर्म करना।
वहीं, Oven में खाना पकाने के लिए ऊपर और नीचे लगे हीटिंग एलिमेंट्स से गर्मी मिलती है। ये गर्मी धीरे-धीरे बाहर से खाना पकाती है। इसी वजह से केक, पिज्जा, कुकीज या मीट रोस्ट करने के लिए ओवन ज्यादा अच्छा होता है।
दोनों का इस्तेमाल अलग है

Microwave का इस्तेमाल हम रोजमर्रा में बचा खाना, दूध, पानी, चाय गर्म करने या फ्रोजन फूड पिघलाने के लिए करते हैं।
Oven में आप बेकिंग और रोस्टिंग कर सकते हैं। इसमें केक, पिज्जा, ब्रेड, कुकीज, पास्ता और मीट बनाना आसान है।
समय और स्पीड में फर्क

Microwave खाना सबसे जल्दी गर्म करता है। कुछ सेकंड या मिनट में काम हो जाता है।
Oven थोड़ा समय लेता है। पहले उसे प्री-हीट करना पड़ता है फिर धीरे-धीरे खाना पकता है। लेकिन इसका फायदा ये है कि खाना अच्छे से, हर तरफ से पकता है और स्वाद भी बढ़िया आता है।
सस्ता कौन है ?

Microwave कम बिजली खर्च करता है। इसलिए छोटे परिवार या स्टूडेंट्स के लिए अच्छा ऑप्शन है।
Oven ज्यादा बिजली खपत करता है क्योंकि इसमें ज्यादा देर तक खाना पकता है।
तो पिज्जा के लिए क्या बेहतर ?
अगर सिर्फ पिज्जा बनाना है तो Oven बेस्ट है क्योंकि उसमें पिज्जा का बेस और टॉपिंग दोनों अच्छे से बेक होते हैं।