भोपाल में भी 31 मई को आपरेशन सिंदूर का रंग सजेगा। आपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला महिला सम्मेलन होगा। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल में होंगे। वे यहां मैदान में देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर 31 मई को होने वाले महिला सशक्तीकरण सम्मेलन में शामिल होंगे। इसमें लगभग 2 लाख महिलाएं शामिल होंगी। इस कार्यक्रम की बागडोर भी महिलाएं संभालेंगी। कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह का जिक्र सशक्त भारतीय महिला शक्ति के रुप में होगा।
पीएम के शहर में होने की वजह से 31 मई की सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रेफिक परिवर्तित रहेगा। बोर्ड ऑफिस, गोविंदपुरा टर्निंग, अन्ना नगर, सद्भावना चौराहा, महात्मा गांधी चौराहा, सेंट जेवियर स्कूल, अवधपुरी तिराहा तक, पटेल नगर बायपास, आनंद नगर, रत्नागिरी तिराहा, पिपलानी पेट्रोल पंप तक ट्रैफिक का दबाव काफी ज्यादा रहेगा।
कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं की बसों की सहूलियत के लिए ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल शहर की ओर आने वाले भारी वाहनों के लिए भोपाल के सीमा क्षेत्रों में डायवर्सन किया है। इधर जंबूरी मैदानके आसपास घरों में किराए से रहने वालों का पुलिस वेरिफिकेशन शुरू किया है। होटल, लॉज, धर्मशालाओं में रुकने वालों को भी चैक किया जा रहा है।
शहर के आम नागरिक उस दिन अवधपुरी, सुरभि इन्कलेव, ऋषिपुरम् चौराहा, चर्च चौराहा, विजय मार्केट, श्रीकृष्ण मंदिर बरखेड़ा, गुलाब उद्यान, मस्जिद तिराहा, डीआरएम ऑफिस, हबीबगंज नाका या हबीबगंज अंडर ब्रिज से 10 नंबर मार्केट की ओर आ-जा सकेंगे। पिपलानी या अयोध्या नगर से जेके रोड, आईटीआई तिराहा, प्रभात चौराहा होकर आना-जाना कर सकेंगे।
कार्यक्रम स्थल के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इसके लिए शहर में अभी से पुलिस का मार्च और सघन चेकिंग दिख रही है। कार्यक्रम स्थल को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। 31 मई को जंबूरी मैदान से 5 किमी की परिधि में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। बुधवार को इसके आदेश जारी हुए। इसमें पैराग्लाइडर, हॉट एयर बैलून जैसी गतिविधियों पर भी सुबह 6 से शाम 4 बजे तक प्रभावशील रहेगा।
शहर के आम नागरिकों के वाहन की पार्किंग : गोविंदपुरा टर्निंग से महात्मा गांधी चौराहा की ओर आने वाले चार पहिया वाहन, महात्मा गांधी तिराहा से होते हुए सेंट जेवियर स्कूल के पीछे आएंगे और यहीं अपने वाहन पार्क करेंगे।
वीआईपी के लिए पार्किंग व्यवस्था
महात्मा गांधी चौराहा, अयप्पा मंदिर, गैस गोदाम, सेंट जेवियर स्कूल के सामने वीआईपी पार्किंग में पार्क कर सकेंगे।