अभी देश में पेट्रोल स्कूटर का चलन ज़्यादा है, लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड भी तेज़ी से बढ़ रही है। हालांकि, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी की वजह से लोग थोड़े हिचकिचा रहे हैं। फिर भी कंपनियां शानदार रेंज वाले स्कूटर लॉन्च कर रही हैं।
चलिए जान लेते हैं देश के टॉप 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जो सिंगल चार्ज पर लंबी रेंज देने के लिए फेमस हैं :
1️⃣ OLA S1 Pro

- सिंगल चार्ज में रेंज : 176 KM (टॉप बैटरी वेरिएंट में 320 KM)
- टॉप स्पीड : 117 kmph
- फुल चार्ज में समय : 7.15 घंटे
- कीमत : 1.30 लाख (एक्स-शोरूम)
- 3 साल या 40,000 KM की वारंटी
2️⃣ Bajaj Chetak 3501

- सिंगल चार्ज में रेंज : 153 KM
- बैटरी : 3.5 kWh
- टॉप स्पीड : 73 kmph
- कीमत : 1.39 लाख (एक्स-शोरूम)
- फीचर्स : टचस्क्रीन डिस्प्ले, इन-बिल्ट मैप, डॉक्यूमेंट स्टोरेज, ओवरस्पीड अलर्ट, हिल होल्ड, एंटी थेफ्ट अलर्ट
3️⃣ Simple One

- सिंगल चार्ज में रेंज : 181 KM
- टॉप स्पीड : 105 kmph
- 4 राइडिंग मोड्स : Eco, Ride, Dash, Sonic
- कीमत : 1.39 लाख (एक्स-शोरूम)
- 40 kmph स्पीड पकड़ने में सिर्फ 2.55 सेकंड
4️⃣ TVS iQube

- सिंगल चार्ज में रेंज : 212 KM
- टॉप स्पीड : 75 kmph
- पावर : 4.4 kW
- कीमत : 1.06 लाख (एक्स-शोरूम)
- 0-40 kmph सिर्फ 4.2 सेकंड
- 3 साल या 50,000 KM की वारंटी
5️⃣ Ather Rizta

- सिंगल चार्ज में रेंज : 160 KM
- टॉप स्पीड : 80 kmph
- फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
- कीमत : जल्द लॉन्च
- 5 साल की वारंटी
- 34 लीटर अंडर सीट बूट स्पेस, 22 लीटर फ्रंट स्पेस