आज, 28 सितंबर 2025, रविवार का दिन है। इस दिन कई राशियों की किस्मत चमक सकती है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज आपका दिन में सुखद अनुभव और कुछ चुनौतियों से भरा रहेगा।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
ऐसे में आइए आज के राशिफल के बारे में यहां विस्तार से जानते हैं कि किन-किन राशियों का दिन कैसा रहेगा।
मेष
आज मेष राशि वालों का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। काम में सफलता मिलेगी और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। सामाजिक जीवन में आकर्षण बढ़ेगा, लेकिन छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन से बचें। कोई बड़ा निर्णय शांत मन से लें। शाम को थोड़ा आराम करें।
वृषभ
आज का दिन परिवार में सुख-शांति रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। काम में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। वाणी पर काबू रखें, वरना विवाद हो सकता है। शाम को परिवार के साथ समय बिताएं।
मिथुन
मिथुन राशि वालों संवाद और चपलता से आज आप चमकेंगे। नए प्रोजेक्ट शुरू करने का अच्छा समय है। नौकरी या व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं। मन को काबू में रखें। शाम को दोस्तों के साथ समय बीतेगा।
कर्क
कर्क राशि वालों की भावनाएं संवेदनशील रहेंगी, इसलिए शांत रहकर बात करें। अचानक खर्च हो सकता है, बजट का ध्यान रखें। काम में चुनौतियां आएंगी, लेकिन मेहनत से पार पा लेंगे। शाम को प्रकृति के बीच समय बिताएं।
सिंह
आज का दिन सिंह राशि वालों आत्मविश्वास से लोग प्रभावित होंगे। काम में नई जिम्मेदारियां और सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन थकान से बचें। शाम को रचनात्मक काम में मन लगेगा।
कन्या
कन्या राशि वालों धैर्य से काम करें, सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। परिवार में छोटी-मोटी खटपट हो सकती है, संवाद से सुलझाएं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शाम को प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
तुला
आज के दिन पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। काम में बदलाव या चुनौती आएगी। दूसरों की सलाह मांगने में आपकी बुद्धिमत्ता चमकेगी। खर्च पर नियंत्रण रखें। सामाजिक और पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा।

वृश्चिक
आज के दिन इन राशि वालों के विचारों और क्षमता से लोग प्रभावित होंगे। काम और सामाजिक जीवन में समर्थन मिलेगा। साझेदारी के फैसले सोच-समझकर लें। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। धन के मामले में सावधानी बरतें।
धनु
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा धन और संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। निवेश के लिए अच्छा समय है, लेकिन सोच-समझकर कदम उठाएं। परिवार में मधुरता रहेगी। काम में बाधाएं आएंगी, पर धैर्य से जीत होगी।
मकर
मकर राशि वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। विदेश यात्रा या संपर्क के योग हैं। शिक्षा या अनुसंधान में रुचि बढ़ेगी। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखें।
कुंभ
कुंभ राशि वालों आज के दिन रचनात्मकता चमकेगी। कला, लेखन या संगीत में मन लगेगा। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे, लेकिन जोखिम से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, थकान हो सकती है। परिवार और दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा।
मीन
आज के दिन अवसर और चुनौतियां दोनों से भरा रहेगा। नौकरी या व्यवसाय में लाभ के योग हैं, लेकिन विरोधियों से सावधान रहें। घर में मेहमानों से माहौल खुशनुमा रहेगा। बच्चों की सेहत पर नजर रखें। खर्च पर नियंत्रण जरूरी है।
ये भी पढ़ें: Tamil Nadu News: करूर में विजय रैली के दौरान अफरा-तफरी में हुए कई लोग बिहोश
[/expander_maker]



