इस मामले पर जब एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी से सवाल किया गया, तो उन्होंने इसका साफ-साफ जवाब दिया।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
सुनील शेट्टी ने किया सच का खुलासा

इंटरव्यू में जब एक फैन ने सुनील शेट्टी से पूछा कि क्या आमिर खान ने धमकियों के डर से पिस्तौल रखी है? इस पर सुनील शेट्टी बोले — “ये सब अफवाह है। जो भी बातें सुनी जाती हैं, जरूरी नहीं वो सच भी हों। हम सब लोग सेफ हैं।”
90 के दशक में अंडरवर्ल्ड का खौफ
1990 से 2000 के बीच मुंबई में अंडरवर्ल्ड का जबरदस्त डर था। कई सितारों को जान से मारने और फिरौती की धमकियां मिलती थीं। गुलशन कुमार की हत्या और राकेश रोशन पर हमला जैसी घटनाओं ने फिल्म इंडस्ट्री को हिला दिया था।
इसी वजह से उस समय सितारे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क रहते थे। आमिर खान भी उन दिनों अपनी सेफ्टी को लेकर सजग थे।
आमिर खान की आने वाली फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘सितारे ज़मीन’ के प्रमोशन में बिज़ी हैं। ये उनकी हिट फिल्म ‘तारे ज़मीन पर’ का सीक्वल नहीं है, बल्कि एक नई कहानी है, जो खास बच्चों की ज़िंदगी पर आधारित है।
इसके अलावा आमिर की प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले ‘लाहौर 1947’ भी बन रही है, जिसमें सनी देओल और प्रीति जिंटा मुख्य रोल में नजर आएंगे।
आमिर की पिछली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं चली थी। अब फैंस को उनकी अगली फिल्मों से बड़ी उम्मीदें हैं।
[/expander_maker]



