विश्वास ने सुनाई हादसे की दहला देने वाली कहानी
विश्वास ने बताया कि टेक-ऑफ के सिर्फ 30 सेकंड बाद जोरदार आवाज आई और प्लेन गिर गया। जब होश आया तो चारों तरफ लाशें ही लाशें थीं। उन्होंने डरते-डरते खुद को संभाला और जैसे-तैसे मलबे से निकलकर भागे। किसी ने उन्हें उठाकर एम्बुलेंस में डाला और अस्पताल पहुंचाया।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
20 साल से लंदन में रह रहे हैं विश्वास
विश्वास पिछले 20 सालों से लंदन में रहते हैं। उनकी पत्नी और बच्चा भी वहीं रहते हैं। वो भारत में अपने परिवार से मिलने आए थे। हादसे वाले दिन वो अपने बड़े भाई अजय कुमार रमेश के साथ यूके लौट रहे थे। दोनों ने दीव घूमने का प्लान बनाया था। लेकिन विमान में दोनों की सीट अलग थी। हादसे के बाद विश्वास ने कहा — “मैं अपने भाई को नहीं ढूंढ़ पा रहा हूं।”
हादसे के बाद की हालत

डॉक्टरों के मुताबिक, विश्वास हादसे के बाद विमान के मलबे के पास से खुद चलकर एम्बुलेंस तक पहुंचे। उनके शरीर पर कई चोटें आईं, लेकिन अब उनकी हालत खतरे से बाहर है।
मेडिकल स्टाफ का बयान
मेडिकल टीम के मुताबिक, टेक-ऑफ के तुरंत बाद प्लेन नीचे गिरने लगा और दो टुकड़े हो गया। उसी वक्त विश्वास बाहर गिर पड़े। इसके बाद तेज धमाका हुआ।
हादसे के बाद सबसे पहला कॉल
विश्वास ने हादसे के बाद सबसे पहले ब्रिटेन में अपने रिश्तेदारों को कॉल किया। कजिन अजय वलगी ने बताया कि विश्वास ने बस इतना कहा — “मैं ठीक हूं।” वहीं, उनके भाई नयन कुमार रमेश को विश्वास ने वीडियो कॉल पर कहा — “प्लेन क्रैश हो गया है। भाई का कुछ पता नहीं। समझ नहीं आ रहा मैं कैसे जिंदा हूं।”
[/expander_maker]



