[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
रविवार को दो इंटरनेशनल फ्लाइट्स की इमरजेंसी रिटर्न
- ब्रिटिश एयरवेज की लंदन से चेन्नई आ रही फ्लाइट को तकनीकी खराबी के चलते वापस लौटना पड़ा। फ्लाइट दो घंटे तक हवा में रही और फिर हीथ्रो एयरपोर्ट लौट गई।
- लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आने वाली फ्लाइट को बम की धमकी के कारण लौटना पड़ा। हैदराबाद एयरपोर्ट को ईमेल के जरिए धमकी दी गई थी, जिसके बाद फ्लाइट को वापस भेज दिया गया।
लखनऊ में सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट से निकली चिनगारी

रविवार सुबह सऊदी अरबिया एयरलाइंस की जेद्दा से हज यात्रियों को लेकर आई फ्लाइट लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान पहिए से चिनगारी और धुआं निकलने लगा। फायर टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बड़ा हादसा टाल दिया।
दुबई-जयपुर फ्लाइट में 5 घंटे बिना AC के बैठे यात्री

एअर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई से जयपुर आने वाली फ्लाइट में 150 से ज्यादा पैसेंजर 5 घंटे से ज्यादा बिना एसी के बैठे रहे। फ्लाइट में न पानी दिया गया, न कोई सुविधा। तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट लेट भी हुई और 13 जून की शाम को उड़ान भरने वाली फ्लाइट 14 जून की सुबह पहुंची।
[/expander_maker]



