Ajwain ka pani: सर्दियों के सीजन में अक्सर हम सब स्वाद-स्वाद के चक्कर में तली भुनी चीजें ज्यादा खाना पसंद करते हैं। ऐसे में अजवाइन का पानी (Ajwain ka pani) पाचन के लिए सबसे बड़ा नुस्खा और फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसे रोज सेवन करना सही नहीं माना जाता है। ऐसे में न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार इसकी गर्म तासीर से एसिडिटी, जलन और पेट की समस्या भी बढ़ सकती है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
ऐसे में आइए जानते हैं किन लोगों को अजवाइन से परहेज करना चाहिए।
किन लोगों को अजवाइन के पानी से बचना चाहिए? (Who Should Avoid Ajwain Water)
- पित्त दोष वाले लोग: जिन्हें बार-बार एसिडिटी, जलन, अल्सर या मुंह में जलन होती है।
- गैस्ट्राइटिस के मरीज: पेट में जलन वाले लोगों में यह समस्या बढ़ा सकती है।
- गर्भवती महिलाएं: ज्यादा अजवाइन से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है।डॉक्टर की सलाह बिना न पिएं।
- बहुत दुबले या कमजोर लोग: गर्म चीजें शरीर को और सूखा बना सकती हैं।

अजवाइन लेने का सही तरीका (Right Way to Take Ajwain)
- पाचन के लिए: भोजन के बाद आधा चम्मच भुनी अजवाइन चबाएं।
- अजवाइन पानी: 1 चम्मच अजवाइन को 1 कप पानी में 5 मिनट उबालें। गुनगुना करके दिन में सिर्फ एक बार पिएं।
- डिलीवरी के बाद: डॉक्टर की सलाह पर 1 बड़ा चम्मच अजवाइन को 2 कप पानी में 7 मिनट उबालकर दिन में 2 बार पिएं।
आयुर्वेदिक टिप (Ayurvedic Tips)
जानकारी के लिए बता दें कि अजवाइन को हमेशा घी या गुड़ के साथ लें। इससे पित्त संतुलित रहता है, पोषक तत्व भी अच्छे से मिलते हैं और पेट ठंडा रहता है।
ये भी पढ़ें: Vi ‘Vodafone-Idea’ पर जीएसटी का बड़ा एक्शन, 638 करोड़ रुपए का लगा जुर्माना
[/expander_maker]



