भारतीय सुपरहीरो ‘शक्तिमान’ की वापसी अब सिर्फ एक सपना नहीं रह गई है। खबर है कि ‘पुष्पा’ फेम अल्लू अर्जुन अब शक्तिमान का किरदार निभाते नजर आएंगे। कई सालों से इस आइकॉनिक कैरेक्टर की रीबूट की चर्चा थी और अब लगता है कि यह प्रोजेक्ट आखिरकार हकीकत बनने जा रहा है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
डायरेक्टर भी हो गए तय!
मलयालम सुपरहिट फिल्म ‘Minnal Murali’ के डायरेक्टर बेसिल जोसेफ को इस मेगा प्रोजेक्ट का डायरेक्शन सौंपा गया है। बताया जा रहा है कि बेसिल और अल्लू अर्जुन के बीच बातचीत फाइनल स्टेज में है। सोनी पिक्चर्स इस फिल्म का निर्माण कर रही है और दो बड़े इंटरनेशनल स्टूडियोज भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ने को तैयार हैं। खास बात यह है कि फिल्म में पुरानी शक्तिमान सीरीज की आत्मा को बरकरार रखा जाएगा, लेकिन इसे नई तकनीक और शानदार विजुअल इफेक्ट्स के साथ पेश किया जाएगा।
मुकेश खन्ना ने भी दी हरी झंडी
शक्तिमान के ओरिजिनल अभिनेता मुकेश खन्ना भी इस फैसले से काफी खुश हैं। 2024 में अपने यूट्यूब चैनल पर उन्होंने कहा था कि अगर अल्लू अर्जुन को शक्तिमान का रोल दिया जाए तो यह एक शानदार चयन होगा। मुकेश खन्ना का मानना है कि अल्लू अर्जुन के लुक, पर्सनालिटी और एक्टिंग स्किल्स इस किरदार के लिए एकदम परफेक्ट हैं।
‘पुष्पा 2’ के बाद सबसे बड़ा धमाका
‘पुष्पा 2’ की सफलता के बाद अल्लू अर्जुन देशभर में एक पैन-इंडिया सुपरस्टार बन चुके हैं। ऐसे में ‘शक्तिमान’ उनका अगला बड़ा मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, यह फिल्म अल्लू अर्जुन की 23वीं या 24वीं फिल्म हो सकती है, और संभव है कि यह प्रशांत नील के साथ उनका पहला कोलैबोरेशन हो।
इंडिया का अगला सुपरहीरो यूनिवर्स!
‘शक्तिमान’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारत का अगला सुपरहीरो यूनिवर्स बनने जा रहा है, जिसमें दर्शकों को जबरदस्त एक्शन, इमोशन्स और वर्ल्ड क्लास विजुअल इफेक्ट्स का तगड़ा डोज मिलेगा।
[/expander_maker]



