Ahmedabad Event: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने आज अहमदाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस पर जबरदस्त तंच कसा है। जिसमें उनका कहना है कि, कांग्रेस चुनाव हमेशा इसलिए हारती है क्योंकि जनता को जो पसंद आने वाले फैसले का विरोध करती है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज
अमित शाह ने अहमदाबाद के नगर निगम के 330 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का उद्घाटन कर रहे थे। वहीं, इस खास मौके पर उन्होंने राहुल गांधी को कहा कि, राहुल बाबा, अभी आप अपनी हार से थकिए मत। क्योंकि, अभी तो आपको पश्चिमी बंगाल और तमिलनाडु में भी हारना है।
बताया जा रहा है कि, अमित शाह ने जोरदार तंच कसते हुए कहा कि साल 2029 में एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ही बनेंगे। इसका अहम कारण है कि, जनता भाजपा से जुड़ी हैं। वहीं, कांग्रेस ने हर फैसले का विरोध ही किया है। जैसे, भाजपा ने राम मंदिर बनाया, तो कांग्रेस ने मंदिर बनवाने का विरोध किया। पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक हुई, तब भी कांग्रेस ने विरोध किया, एयर स्ट्राइक पर भी विरोध, बांग्लादेशी घुसपैठियों को हटाने की बात आई, तभी विरोध किया। काशी में नया मंदिर बना उसपर विरोध। कश्मीर से धारा 370 हटाई विरोध। तीन तलाक खत्म किया उसमें भी विरोध। कॉमन सिविल कोड लाया, तब भी विरोध।
शाह ने कहा कि, जनता जो पसंद करती है, वहीं कांग्रेस उसका हमेशा विरोध करती है। जिस वजह से वोट नहीं मिलते। जिसमें “राहुल बाबा को समझाने की मेरी शमता नहीं है। जिसे अपनी पार्टी वाले कभी नहीं समझा पाए, उसे हम कैसे समझाएंगे?”

भाजपा जनता विकास सोचती है
यह जबरदस्त बयान ऐसे समय में आया है, जब राहुल गांधी ने हमेशा संसद में कांग्रेस की हार पर सवाल उठाया था। जिसमें शाह का कहना है कि, कांग्रेस कभी विकास की राजनीति नहीं समझती बल्कि कानूनी या तकनीकी में फसती है। वहीं, भाजपा हमेशा जनता की खुशी, भावनाओं और विकास से जुड़ी रहती है। जिसमें गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, मेयर प्रतिभा जैन और अन्य नेता भी मौजूद थे। वहीं, शाह ने शहर के पश्चिमी क्षेत्र में ड्रेनेज लाइन जैसी परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो शहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं।
ये भी पढ़ें: Gmail का बड़ा अपडेट, अब मिनटों में बदली जा सकेगी ई-मेल ID, जानें क्या है नए फीचर्स
[/expander_maker]



