बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ अलग और चौंकाने वाली है। 70 साल की उम्र में अनुपम खेर को उनके बेटे सिकंदर खेर (Sikander Kher) ने उल्टे हाथ का थप्पड़ मार दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस भी हैरान रह गए हैं।
मजाक में शुरू हुई बात, थप्पड़ तक पहुंची
अनुपम खेर जब यह बताते हैं कि उनके गाल में कोई फीलिंग नहीं है, तो सिकंदर मजाकिया अंदाज में कहते हैं,“क्या कभी किसी ने अपने बाप को उल्टे हाथ का थप्पड़ मारा है?
इसके बाद वह पूछते हैं कि गाल का कौन-सा हिस्सा सुन्न पड़ा है। अनुपम जब साइड बताते हैं, तो सिकंदर हल्के अंदाज में पहले हाथ दिखाते हैं और फिर अचानक दो बार उल्टे हाथ से थप्पड़ मार देते हैं। यह देखकर अनुपम खेर भी पलभर के लिए हैरान रह जाते हैं।
अनुपम खेर का रिएक्शन हुआ वायरल
थप्पड़ लगते ही अनुपम खेर कहते हैं,“यह मेरे जीवन का पहला थप्पड़ है। इसकी गूंज तुम भूल नहीं पाओगे।”
इसके बाद जब सिकंदर दोबारा थप्पड़ मारने की कोशिश करते हैं, तो अनुपम खेर अपना चेहरा घुमा लेते हैं और उनका हाथ पकड़कर रोक देते हैं। वह साफ कहते हैं कि ऐसा दोबारा नहीं किया जाना चाहिए।
वीडियो पोस्ट करने से किया इनकार

वीडियो के आखिर में अनुपम खेर खुलासा करते हैं कि“‘कभी किसी ने अपने बाप को थप्पड़ मारा है?’ वाला डायलॉग सिकंदर ने सात बार रीटेक लिया है।”
अनुपम खेर बेटे से साफ कहते हैं कि यह वीडियो पोस्ट नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि यह एक निजी पल है। हालांकि इसके बावजूद वीडियो सोशल मीडिया पर आ चुका है और जमकर वायरल हो रहा है।
सिकंदर खेर का पारिवारिक बैकग्राउंड
गौरतलब है कि सिकंदर खेर, बीजेपी नेता और अभिनेत्री किरण खेर और उनके पहले पति गौतम बेरी के बेटे हैं। बाद में किरण खेर ने अनुपम खेर से शादी की थी और तभी से सिकंदर, अनुपम खेर के बेटे के रूप में पहचाने जाते हैं।
ALSO READ THIS : सनी देओल की Border 2 ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 30 करोड़ की कमाई की, ओपनिंग में Gadar 2 से पीछे रही



