Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ते पॉल्यूशन के वजह से आज अरुण जेटली स्टेडियम में मैसी से जुड़े कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पहुंचते ही नारेबाजी शुरू हो गई। जिस वजह से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है। जिसमें लोग वीडियो में “AQI–AQI” और रेखा गुप्ता “हाय हाय” जैसे नारे लगाते नजर आ रहे हैं।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
जनता का गुस्सा
दरअसल, इस वीडियो को देखते हुए कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया के जरिए एक्स पर कहा है कि, दिल्ली की जनता का गुस्सा जायज है। वहीं, बढ़ते पॉल्यूशन और सरकार की नीतियों से लोग बहुत परेशान हैं और अब जनता खुलकर विरोध कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने इसे सरकार के खिलाफ जन असंतोष बताया है।

AAP पार्टी का हमला
AAP पार्टी के नेता संजय सिंह ने भी इस मुद्दे पर सोशल मीडिया के जरिए कहा है कि, यह वीडियो को सच्चाई सामने आए। वहीं, दूसरी तरफ AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने भी कहा है कि, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता स्टेडियम में पहुंची, तभी लोगों ने नारे लगाने शुरू किया। जिसमे उनका यह भी कहना है, दिल्ली में बढ़ते पॉल्यूशन और सरकार की नाकामी से जोड़ा गया है।
• AQI-AQI
• रेखा गुप्ता हाय-हायदिल्ली के स्टेडियम में Messi के कार्यक्रम के दौरान जैसे ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंची, दिल्ली वाले ये नारे लगाने लगे
जनता 'वोट चोरों' को मुंह पर सुना रही हैpic.twitter.com/NiOMe9G88D
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) December 15, 2025
सांस लेने में दिक्कत
नेताओं ने प्रदूषण से जुड़े मामलों को लेकर काफी आंकड़े भी गिनाए हैं। जिसमे उनका कहना है कि, भारत में हर साल प्रदूषण के कारण 20 लाख लोगों की मौत हो जाती है, जो बेहद चिंताजनक है। दिल्ली-NCR की स्थिति और भी ज्यादा खराब बताई जा रही है। वहीं, सुबह के समय में धुंध छाई रहती है, जबकि रात में विजिबिलिटी बहुत कम हो जाती है। बढ़ते पॉल्यूशन के वजह से कई इलाकों में लोगों को सांस लेने में दिक्कत की शिकायतें बढ़ रही हैं।
भारत में हर साल प्रदूषण के कारण लगभग 20 लाख लोगों की मौत हो जाती है।
🔹दिल्ली गैस चैंबर में तब्दील हो चुकी है
🔹AQI का स्तर 1,000 के पार चला गया है
🔹रुपये की कीमत लगातार गिर रही है,
🔹देश पर कर्ज़ 200 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है
🔹चीन लगातार घुसपैठ कर रहा है
🔹अमेरिका… pic.twitter.com/HjQBuC8flb— AAP (@AamAadmiParty) December 15, 2025
राजनीतिक बयानबाजी
बता दें कि वायरल वीडियो और बढ़ते पॉल्यूशन को लेकर दिल्ली की जनता गरमा गई है। वहीं, अब आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी और भी ज्यादा होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: नितिन नबीन के प्रमोशन के बाद, संजय सरावगी बने प्रदेश अध्यक्ष, BJP को नई दिशा मिलने की उम्मीद
[/expander_maker]



