सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की हुई सगाई
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सगाई कर ली है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी मंगेतर का नाम सानिया चंडोक है।
यह प्राइवेट कार्यक्रम परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में आयोजित हुआ।
[expander_maker id=”1″ ]
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें
- सगाई की खबर आने के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें
और वीडियो वायरल हो रहे हैं। - इनमें सचिन तेंदुलकर अपनी होने वाली बहू के साथ नजर आ रहे हैं।
- एक वीडियो में सचिन घर पर पूजा करते दिखते हैं।
- उनके साथ पत्नी अंजली, बेटी सारा और सानिया चंडोक भी मौजूद हैं।

कारोबारी परिवार से हैं सानिया
सानिया चंडोक मुंबई के कारोबारी घई परिवार से संबंध रखती हैं।
वह ‘मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी’ में निदेशक और नामित भागीदार हैं।
सानिया सोशल मीडिया पर कम सक्रिय रहती हैं और निजी जीवन जीना पसंद करती हैं।
https://www.instagram.com/p/DNS9_fLPxhd/?utm_source=ig_web_copy_link
बचपन से है सानिया-अर्जुन की दोस्ती
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन और सानिया बचपन के दोस्त हैं।
सारा तेंदुलकर के साथ भी सानिया अक्सर नजर आती रही हैं।
सारा ने कई मौकों पर सानिया के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
ALSO READ THIS – अब दो दिन के बजाय बैंकों से कुछ घंटों में क्लियर होंगे चेक



