हिमंत बिस्वा सरमा का दावा है कि 2026 में होने वाले असम विधानसभा चुनावों से पहले पहली बार इतनी बड़ी संख्या में विदेशी लोग असम की राजनीति में दखल दे रहे हैं।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कांग्रेस के पक्ष में जो कैंपेन चल रहा है, उसमें विदेशी अकाउंट शामिल हैं। उन्होंने इसे देश की राजनीति में खतरनाक हस्तक्षेप बताया।
पहले भी कांग्रेस नेताओं पर लगाए थे आरोप
यह पहली बार नहीं है जब सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हों। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर भी बड़ा आरोप लगाया था।
हिमंत ने कहा था कि गौरव गोगोई पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के बुलावे पर पाकिस्तान गए थे। सीएम सरमा ने दावा किया कि हमारे पास इसके सबूत भी हैं। वह किसी घूमने-फिरने के लिए नहीं, बल्कि प्रशिक्षण के लिए गए थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का गृह विभाग किसी को तभी बुलाता है जब उसे ट्रेनिंग देनी हो।
हिमंत बिस्वा सरमा ने यह भी आरोप लगाया कि गौरव गोगोई पाकिस्तान की सरकार और एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे थे।
[/expander_maker]



