Aaj ka Rashifal: 24 सितंबर 2025 को बुधवार और शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है। ऐसे में कई ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार आज कुछ राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा, तो कुछ को सावधानी बरतनी होगी। बता दें कि इस दिन गणेश जी और मां दुर्गा की पूजा करने से धन-धान्य की प्राप्ति हो सकती है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
ऐसे में आइए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए यह दिन कैसा रहेगा।
आज का राशिफल (Today’s Horoscope)
मेष
मेष राशि वालों आज खुद पर ध्यान दें। सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनाएं। परिवार के साथ समय बिताएं। आर्थिक मामलों में फैसलों में सावधानी बरतें।
वृषभ
इन राशि के छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। नई प्रॉपर्टी खरीदने के योग हैं। दिन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है।
मिथुन
आज इन राशि वालों की कमाई में वृद्धि होगी। परिवार के साथ रिश्ते मजबूत होंगे, लेकिन जीवनसाथी की तलाश में निराशा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे।
कर्क
आज के दिन फैसले सोच-समझकर लें। प्रेम संबंधों को मजबूत करने के लिए पार्टनर से बात करें। स्वस्थ आहार लें।
सिंह
आज के दिन अपनी मेन्टल हेल्थ का ध्यान रखें। परिवार और पार्टनर के साथ समय बिताएं। करियर में फोकस बनाए रखने की जरूरत है। यात्रा में सावधानी बरतें।

कन्या
आज के दिन आपको पार्टनर का साथ मिलेगा, लेकिन परिवार में मतभेद हो सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश और यात्रा के योग हैं।
तुला
तुला राशि वालों आज के दिन व्यवसाय में संयम रखें। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं। फिजूलखर्ची से बचें।
वृश्चिक
आज के दिन आर्थिक मामलों में किस्मत साथ देगी। यात्रा और रोमांस के योग हैं। छोटी चुनौतियों को आसानी से पार करेंगे।
धनु
आज के दिन प्रॉपर्टी में निवेश से बचें। यात्रा के प्लान बन सकते हैं। करियर में सफलता और परिवार से रिश्ते मजबूत होंगे।
मकर
आज के दिन आपके लिए रोमांचक रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता और गिफ्ट मिलने के योग। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कुंभ
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। परिवार से मधुरता रखें। स्वास्थ्य और धन के मामले में सकारात्मक दिन।
मीन
आज के दिन मीन राशि वाले आत्मविश्वास और दृढ़ता संकल्प से भरपूर रहेंगे। निवेश लाभकारी होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और पार्टनर से खास संदेश मिल सकता है।
ये भी पढ़ें:आज़म खान की दो साल बाद हुई रिहा, BSP में जाने की अटकलों पर बोले- इलाज के बाद तय होगी आगे की रणनीति
[/expander_maker]



