28 वर्षीय मनीषा ने की आत्महत्या, हाथ-पैर पर लिखा सुसाइड नोट
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रठौड़ा गांव की रहने वाली मनीषा (28) ने हाथ-पैर पर सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली। उसने अपने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं
गाजियाबाद के युवक से 2023 में हुई थी शादी
मनीषा की शादी 2023 में गाजियाबाद के सिद्धिपुर निवासी कुंदन से हुई थी।
शादी के केवल पांच महीने बाद ही ससुराल वालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी थी।
मनीषा को लगातार मानसिक प्रताड़ना दी जा रही थी।
20-25 ससुराल वाले तीन दिन पहले आए थे घर
मनीषा के भाई विवेक ने बताया कि कुछ दिन पहले ससुराल पक्ष के 20-25 लोग घर आए थे।
- तलाक की बातचीत हुई, लेकिन मनीषा ने दहेज की रकम लौटाने तक दस्तखत करने से इनकार कर दिया था।
जहर खाकर दी जान, सुबह चारपाई पर मिला शव
- मंगलवार रात सभी परिजन सो गए थे।
- रात में मनीषा ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
- सुबह वह मृत अवस्था में चारपाई पर मिली।
- मां सुनीता ने तुरंत पिता को और फिर पुलिस को सूचना दी।
सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप
- मनीषा के हाथ और पैर पर लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ।
- उसने पति, सास, ससुर और देवरों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।
- मनीषा ने अपनी मौत के लिए ससुराल वालों को ज़िम्मेदार ठहराया।
पुलिस जांच जारी, मामला आत्महत्या का लग रहा: एएसपी
- एएसपी बागपत एनपी सिंह ने बताया कि मृतका का ससुराल पक्ष से पुराना विवाद था।
- दो दिन पहले वे गांव आए थे और बातचीत हुई थी।
- परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन अब तक की जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है।
- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है।