Bangladesh Hindu youth killing: बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले में एक और हिंदू युवक की पीट–पीटकर बेहरमी से हत्या कर दी। जिसमे मृतक की पहचान 29 साल के अमृत मंडल (Amrit Mandal) उर्फ सम्राट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह घटना रात 11 बजे हुई, जब गांव के निवासियों ने उसे पकड़कर बड़ी बेहरमी से पीटा। जिसके दौरान उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
अमृत मंडल पर कई मामले दर्ज
दरअसल, पुलिस का कहना है कि यह मामला सांप्रदायिक नहीं बल्कि उगाही और अपराधिक गतिविधियों का है। जिसमे अमृत मंडल के खिलाफ पहले से ही कई आरोप के मामले दर्ज थे। जिसमें उगाही, डराने–धमकाने और कई हत्या से जुड़े मामले शामिल है। पुलिस का यह भी कहना है कि वह एक अपराधिक गिरोह चलाता था। जिसके वजह से वह काफी समय से भारत में छिपा रहा। साथ ही, वह कुछ दिनों पहले ही अपने गांव लौटा था।

अमृत मंडल की बेरहमी से पिटाई
वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि अमृत मंडल (Amrit Mandal) ने एक स्थानीय निवासी शहिदुल इसलाम से पैसे की मांग की थी। जिस दौरान वह बुधवार रात को अपने कुछ साथियों के साथ शहिदुल के घर पहुंचा और कथित तौर पर रंगदारी मांगने लगा। जब परिवार ने शोर मचाया और चोर-चोर चिल्लाया, तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने अमृत मंडल की पिटाई कर दी। उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए, जिसमें से पुलिस ने अमृत मंडल के एक साथी मोहम्मद सलीम को हिरासत में लिया है। जांच के दौरान सलीम के पास से एक पिस्तौल और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है। जिसमें पुलिस इस मामले के अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: नए साल 2026 से पहले ठीक करें अपने घर का वास्तु, न दोहराएं ये 6 गलतियां
[/expander_maker]



