Bangladesh Protest: बंग्लादेश में पिछले कुछ महीनों से लगातार हादसे की खबरें सामने आ रही है। ऐसे में बीते कल बंग्लादेश में एक दर्दनाक और दिल बिठा देने वाले दंगे हुए, जिसमे बंग्लादेश के नेता उस्मान हादी की मृत्यु के बाद हिंसा और फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, दंगाइयों ने राजधानी ढाका में अंग्रेजी अखबार (द डेली स्टार) और बांग्लादेशी अखबार (प्रथम आलो) में ऑफिसों में आग लगा दी है, जिसके कारण इस हादसे में 28 पत्रकार 9वी मंजिल पर फसे थे। हंगामा के बाद फसे लोग तुरंत नीचे नहीं उतर सके।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
ऑफिस की छत पर पहुंचे हमलावर
बता दे की जब ये हंगामा शुरू हुआ ही था, उस टाइम पुरे स्टाफ ने निचे जाने की अपनी पूरी कोशिश की, लेकिन नीचली मंजिलो पर लोगो की भीड़ से घिरा हुआ था और साथ ही धुआँ तेजी से बढ़ता जा रहा था जिसके कारण कोई बाहर नहीं निकल पाया। इसके चलते पत्रकारों ने अपनी सुरक्ष को देखते हुए ऑफिस की छत पर जाने का प्लान किया और छत पर जाके दरवाजे बंद कर लिए, लेकिन कुछ हमलावर छत तक पहुँच गए थे। जिसके कारण छत पर छुपे पत्रकारो में डर का माहौल फेल गया, लेकिन पत्रकारों अपनी सेफ्टी के लिए छत पर मोजोद समानो से अपनी सुरक्षा की।
अपराधियों को न्याय कटघरे में लाया जाएगा
आपको बता दे की इस दर्दनाक हादशे में ( द डेली स्टार) का न्यूज रूम पूरी तरह जल गया, लेकिन अख़बार ने अपने फिजिकल और ऑनलाइन प्रकाशन को रोकने का फैसला किया। मोहम्मद यूनुस जो की बंग्लादेश के मुख्य प्रशासक हैं, जिनका कहना है कि हादी की हत्या के अपराधियों को जल्द न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। इस पर प्रशासक का कहना है कि लोगतंत्रिक प्रगति का डर, हिंसा या खूनखराबे से नहीं रोका जा सकता है।

खबरों के अनुसार, उस्मान हादी को अनजान बंदूक धरियो ने गोली मार के हत्या कर दी थी, जिसके तुरंत बाद उनको इलाज के लिए अच्छे हॉस्पिटल सिंगापुर ले जाया गया। लेकिन हॉस्पिटल जाते ही उनकी मौत हो गई, जिसके बाद देश में तनाव माहौल है।
हादी की मृत्यु के बाद नागरिक और भी भड़क उठे
बंग्लादेश में इतना बढ़ा हादसा होने के बाद हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही। वही, हादी की मृत्यु के बाद नागरिक और भी भड़क उठे हैं। पत्रकारों को तीन घंटे तक मौत के डर में फंसा रहना पड़ा और अखबार का ऑफिस जल गया, लेकिन फायर सर्विस और सुरक्षा बलों की मदद से सभी सुरक्षित बाहर निकले।
ये भी पढ़ें: Epstein Files से हुआ बड़ा खुलासा, 68 महिलाओं की तस्वीरों में बिल गेट्स, लड़कियों के डील की चैट सामने आई
[/expander_maker]



