- पेट के लिए वरदान
तुलसी के बीजों में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। ये कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत दिलाते हैं। रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में भीगे हुए तुलसी के बीज लेने से पेट साफ रहता है।
- वजन घटाने में मददगार
जो लोग वज़न कम करना चाहते हैं उनके लिए तुलसी के बीज किसी वरदान से कम नहीं। ये पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं जिससे भूख कम लगती है। साथ ही मेटाबॉलिज्म को भी तेज करते हैं जिससे फैट जल्दी बर्न होता है।
- शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं
गर्मी के मौसम में तुलसी के बीज शरीर को अंदर से ठंडा रखते हैं। इन्हें पानी, नींबू पानी या शरबत में मिलाकर पीना लू और डिहाइड्रेशन से बचाव करता है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
- डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायक
तुलसी के बीज ब्लड शुगर लेवल को संतुलित बनाए रखने में मदद करते हैं। डायबिटीज के मरीज डॉक्टर की सलाह लेकर इनका सेवन कर सकते हैं। ये धीरे-धीरे शुगर को रिलीज करते हैं जिससे अचानक शुगर लेवल नहीं बढ़ता।
- स्किन और बालों के लिए फायदेमंद
तुलसी के बीज एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो त्वचा को ग्लोइंग और जवां बनाए रखते हैं। इसके सेवन से बालों की ग्रोथ बेहतर होती है और हेयर फॉल भी कम होता है।
- इम्यूनिटी बढ़ाने वाला गुण
तुलसी के बीजों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। बदलते मौसम में इनका सेवन सर्दी-खांसी से भी बचाता है।
- स्ट्रेस और एंग्जायटी में राहत
तुलसी के बीजों में मौजूद प्राकृतिक तत्व दिमाग को शांत रखते हैं और तनाव को कम करने में मदद करते हैं। अगर आप चिंता या नींद की समस्या से जूझ रहे हैं, तो इन बीजों का सेवन आपको राहत दे सकता है।
कैसे करें तुलसी के बीजों का सेवन?
एक चम्मच तुलसी के बीज को 15-20 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। ये फूलकर जैली जैसे हो जाएंगे।
इन्हें शरबत, स्मूदी, छाछ या नींबू पानी में मिलाकर पी सकते हैं।
रोजाना सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले इनका सेवन किया जा सकता है।
सावधानियां भी जरूरी हैं
किसी भी चीज़ की अति हानिकारक होती है, इसलिए तुलसी के बीजों का सीमित मात्रा में ही सेवन करें।
गर्भवती महिलाएं और कोई दवा ले रहे लोग पहले डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें।
[/expander_maker]



