Bengal Babri Masjid: बंगाल में पिछले कुछ दिनों से बंगाल हुमायूं कबीर की बाबरी मस्जिद बहुत ही चर्चा गंभीर बनती जा रही है। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद को बनवाने के लिए चंदा इकट्ठा कर रहे हैं, ताकि वह बिना किसी परेशानी के मस्जिद का निर्माण कार्य पूरा कर सके।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
खबरों के मुताबिक, अभी तक बंगाल हुमायूं कबीर की बाबरी मस्जिद बनाने के लिए कुल चंदा 3 करोड़ रुपए तक एकत्रित हो गया है। चंदा इकटा करने के लिए कई जगह पर स्कैनर और बॉक्स भी लगाये गए है।
शिलान्यास स्थल पर दान पेटी और स्कैनर
दरअसल, कबीर ने यह सिलसिला शनिवार के दिन शुरू किया था, जब उन्होंने मुर्शिदाबाद के रेजीनगर में मस्जिद का शिलान्यास किया था। ऐसे में देखा जाए तो अभी तक उन स्थलों पर करीब 12 दान पेटियाँ रखी गई थी, जिससे अभी तक 57 लाख रुपये नकद जमा हुए है,जो स्कैनर लगाये थे, उसने अब तक 2.47 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। जबकि अभी भी शिलान्यास स्थल पर एक दान पेटी लगी हुई हैं।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से चंदा एकत्रित
आपको बता दे की बंगाल हुमायूं कबीर की बाबरी मस्जिद के लिए सोमवार तक करीब करीब 1.3 करोड़ रुपए चंदे के रुपए में जुड़ चुके थे। हालांकि अभी भी चंदे का सिलसिला बहुत जोर जबरदस्त चल रहा हैैं। इस कार्य के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से चंदा लिया जा रहा है। इसके अलावा, कुछ बुरिया और पेटियाँ अभी भी नहीं खुली है जो अभी खुलाना बाकी है कि उन मेें कितना चंदा इकट्ठा हुआ है।
इस अनोखे तरीके से बंगाल में सियासी माहौल गरम हो चुका हैं। क्योंकि बंगाल में विधानसभा के चुनाव भी अगले साल होने वाला है और साथ ही कबीर को TMC ने पहले ही निलंबित कर दिया था, जिसके कारण से यह मामला राजनीति में तुल पकड़ रहा है।
ये भी पढ़ें: Indigo Airlines Update: “IndiGo Shares” क्रैश का झटका, 7 दिन के अंदर डूबे ₹38,000 करोड़, निवेशकों की अटकी सांसें
[/expander_maker]



