आज हम आपके लिए ऐसे 3 तरीके लाए हैं, जिनसे आप भी घर बैठे AI की मदद से महीने के लाखों रुपये कमा सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
AI से मजेदार किरदार बनाकर वीडियो बनाएं
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]

अगर आपने सोशल मीडिया पर बबलू बंदर और डॉगेश की जोड़ी देखी है तो आपको अंदाजा होगा कि ऐसे AI किरदार कितने वायरल हो रहे हैं। AI की मदद से ऐसे मजेदार और फनी किरदार बनाकर वीडियो तैयार करें। लोग इन्हें खूब पसंद करते हैं।
चीन में तो कई लोग बिल्ली के किरदार पर कहानियां बनाकर पूरी सीरीज तैयार कर रहे हैं और लाखों कमा रहे हैं। आप भी YouTube या Instagram Reels के लिए ऐसे वीडियो बना सकते हैं। इसके लिए AI वीडियो टूल्स की मदद लें, जो आसानी से ऑनलाइन मिल जाते हैं।
AI टूल्स से Freelance Writing करके कमाई करें

अगर आपकी लिखने में रुचि है या आप ग्राहकों से चैटिंग करना जानते हैं, तो AI की मदद से अच्छा पैसा कमा सकते हैं। ChatGPT जैसे AI टूल की मदद से ब्लॉग, आर्टिकल, स्क्रिप्ट, प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन लिखें और इन्हें Fiverr, Upwork या Freelancer जैसे प्लेटफॉर्म पर बेचें।
भारत में कई लोग इसी तरीके से हर महीने 30,000 से 1 लाख रुपये तक कमा रहे हैं। आप चाहें तो AI चैट सर्विस वाली इंटरनेशनल साइट्स पर भी काम कर सकते हैं, जहां ग्राहकों के सवालों का जवाब देकर कमाई होती है।
AI Voiceover और Text-to-Speech से भी पैसे कमाएं

अब वॉइसओवर के लिए न स्टूडियो चाहिए और न अपनी आवाज। AI वॉइस टूल्स जैसे ElevenLabs, Murf AI, Play.ht की मदद से सिर्फ टेक्स्ट डालकर प्रोफेशनल वॉइसओवर तैयार कर सकते हैं।
इन वॉइसओवर का इस्तेमाल YouTube चैनल, इंस्टाग्राम रील्स, शॉर्ट्स और क्लाइंट्स के प्रोजेक्ट में कर सकते हैं। भारत में कई चैनल AI वॉइस से ऑटोमैटिक वीडियो बनाकर महीने के लाखों रुपये कमा रहे हैं। आप चाहें तो अपनी वॉइस सर्विस फ्रीलांस साइट्स पर भी बेच सकते हैं या खुद का ऑडियो चैनल बना सकते हैं।
नोट : आज AI का बाजार नया है। जो इस वक्त इसमें खुद को सेट कर लेगा, वही आने वाले वक्त में सबसे आगे रहेगा। इसलिए अभी से शुरुआत करें।
[/expander_maker]



