“एक राष्ट्र, एक पति?” — सीएम मान का तंज
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भगवंत मान ने मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि बीजेपी घर-घर जाकर सिंदूर बांट रही है। उन्होंने सवाल किया, “क्या आप मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे? क्या ये ‘एक राष्ट्र, एक पति’ योजना है?”
बीजेपी ने कहा – “शहीदों का अपमान”
बीजेपी पंजाब प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह बलियावाल ने सोशल मीडिया पर मान का वीडियो शेयर करते हुए बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर उन आतंकियों के खिलाफ था जो हिंदुओं की पहचान कर उन्हें मार रहे थे। सिंदूर महिलाओं की पहचान का प्रतीक बना था, इसलिए इसका नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रखा गया।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
भारतीय सेना और वीर नारियों का अपमान”
बलियावाल ने आरोप लगाया कि भगवंत मान ने भारतीय सेना का मज़ाक उड़ाया, वीर नारियों का अपमान किया और धार्मिक प्रतीकों को हल्के में लिया। उन्होंने कहा कि मान को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए।
“ऑपरेशन सिंदूर” क्या है?
7 मई को भारत ने पाकिस्तान समर्थित आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। ये हमला 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में था। ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे संगठनों से जुड़े 100 से ज़्यादा आतंकियों को मार गिराया गया।
“देशद्रोही मानसिकता” — बीजेपी का पलटवार
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी सीएम मान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये बयान सशस्त्र बलों का अपमान है और एक सफल सैन्य ऑपरेशन को नीचा दिखाने की कोशिश है। उन्होंने इसे “भारत विरोधी मानसिकता” बताया।
[/expander_maker]



