Religious Pressure: भोपाल में जबरन धर्म परिवर्तन का गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने अपनी ही गर्लफ्रेंड के परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसमे युवक का नाम शुभम गोस्वामी है। उसका कहना है कि, लड़की का परिवार उसे जबरदस्ती इस्लाम धर्म में बदलना चाहता था।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
धर्म परिवर्तन
दरअसल, शुभम का कहना है कि, परिवार वालों ने उसे बीफ खिलाया और रोज़ पांच वक्त की नमाज़ पढ़ने के लिए मजबूर किया। साथ ही उसका नाम भी बदलकर अमन खान रख दिया था।
धर्म बदलने का दबाव
बताया जा रहा है कि, 2022 में शुभम की मुलाकात लड़की से हुई थी। जिसमें दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। जैसे ही, लड़की के घरवालों को यह बात पता चली तो उन्होंने शुभम पर धर्म बदलने का दबाव डालना शुरू कर दिया।

जूठा आरोप
युवक ने आरोप लगाया कि परिवार ने उसके खिलाफ झूठा छेड़छाड़ का आरोप लगा कर केस दर्ज किया, जिसके कारण उसे पांच महीने जेल में रहना पड़ा है। वहीं, जेल से छूटने के बाद शुभम ने पुलिस में शिकायत की, लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसने यह बात प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग तक पहुंचाई।
विधि-विधान से घर वापसी
मंत्री ने तुरंत अधिकारियों को आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने लड़की के परिवार के तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। जिसमे शुभम का कहना है कि, वह अब अपने पुराने हिंदू धर्म में वापस लौटना चाहता है। मंत्री विश्वास सारंग ने आश्वासन दिया कि अगर युवक चाहे तो उसे विधि-विधान से उसे घर भेजा जाएगा।
ये भी पढ़ें: अब बिना Sim के नहीं खुलेगा चैट ऐप, WhatsApp, टेलीग्राम, स्नैपचैट के नए नियम 90 दिनों में होंगे लागू
[/expander_maker]



