Bigg Boss 19 Winner: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के होस्ट किए गए सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस के 19वें सीजन का विजेता घोषित हो गया है। टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना ने चमचमाती ट्रॉफी और 50 लाख रुपये की प्राइज मनी जीत ली है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
बिग बॉस 19 की रनर–अप
बता दें कि फाइनल में गौरव खन्ना ने सोशल ऐक्टिविस्ट फरहाना भट्ट को हराया है। जिसमें फरहाना इस बिग बॉस 19 की रनर–अप रहीं।
शांत योद्धा का खिताब
दरअसल, बिग बॉस में शुरू से ही गौरव खन्ना शांत स्वभाव और समझदार खिलाड़ी रहे। साथ ही गौरव ने कभी झगड़ा नहीं किया और अपनी स्मार्ट स्ट्रैटेजी से सबका दिल जीता है। बता दें कि उनके फैंस ने उन्हें “शांत योद्धा” का खिताब दिया है।

बिग बॉस 19
ग्रैंड फिनाले बिग बॉस 19 में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्पेशल गेस्ट बनकर आए। जिसमें पूरे घर वालों और सेलेब्स ने गौरव खन्ना की जीत पर जोर–शोर से तालियां बजाईं।
बिग बॉस के नए चैंपियन
वहीं अब इस जीत के साथ बिग बॉस 19 का सफर अब यहीं खत्म होता है। जिसमें बिग बॉस के नए चैंपियन गौरव खन्ना हैं।
[/expander_maker]



