Nitish Kumar Hijab Controversy: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमे एक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक महिला डॉक्टर का हिजाब हटा दया। जिसके वजह से सियासी विवाद खड़ा हो गया है। साथ ही इसे महिलाओं का अपमान बताया है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
आत्मसम्मान पर चोट
बता दें कि इस मामले पर कांग्रेस, RJD, AIMIM और AAP ने काफी सवाल उठाए हैं। जिसमें विपक्ष का कहना है कि, किसी भी महिला का उसकी मर्जी के बिना हिजाब या बुर्का हटना गलत है और यह उसके आत्मसम्मान पर भारी चोट है।
बेटी के प्रति स्नेह
बिहार सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बचाव किया है। जिसमे उनका कहना है कि, नीतीश कुमार बेटियों से प्यार और उनका सम्मान करते हैं।बताया जा रहा है कि, मुख्यमंत्री ने महिला डॉक्टर का हिजाब इसलिए हटाया ताकि एक सफल बेटी का चेहरा सब देख सकें और उस पर गर्व कर सकें। वहीं, जमा खान ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल और कुछ लोग मुख्यमंत्री को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका यह भी कहना है कि, नीतीश कुमार ने मुस्लिम बेटी के प्रति स्नेह और सम्मान दिखाया है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने वाला वीडियो वायरल हो गया है।
घटना पर विपक्ष ने विरोध जताया है, जबकि जेडीयू नेताओं ने मुख्यमंत्री का बचाव किया है।#NitishKumar #BiharCM #HijabControversy #PoliticalRow #WomenRespect #ViralVideos pic.twitter.com/SlyYsXZ7Jg— APARNA PANWAR (@APARNAPANWAR3) December 16, 2025
सुरक्षा की गारंटी कौन देगा
वहीं, AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने मुख्यमंत्री से माफी की मांग की है। AIMIM का कहना है कि यह कृत्य असहनीय है और मुख्यमंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए माफी मांगनी चाहिए। जिसमें पार्टी ने सवाल उठाया है कि अगर मुख्यमंत्री ही ऐसा व्यवहार करेंगे तो महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की गारंटी कौन देगा।
महिला की सहमति के बिना ऐसा व्यवहार
AAP पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने भी इस मुद्दे की निंदा की है। उनका कहना है कि, समानता का मतलब सहमति होता है और सत्ता में बैठे किसी व्यक्ति को महिला की सहमति के बिना ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए।
ये भी पढ़ें: बांके बिहारी जी की सदियों की परंपरा टूटी, ठाकुर जी को नहीं लगा बाल-शयन भोग, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
[/expander_maker]



