Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के बाद अब सबकी नजरें दूसरे चरण पर टिकी हुई हैं। इसी तैयारी में भाजपा और महागठबंधन दोनों ही पार्टी जोरोशोरो से लगी हुई है। बिहार में दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। दरअसल, इन दिनों बिहार के विभिन्न जिलों में केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह विशाल चुनावी जनसभा कर रहे हैं। आज उन्होंने कई जिलों में जनसभा कि वही, सीमांचल के पुर्णिया में प्रचार के लिए पहुंचे, तो उन्होंने कहा कि इस बार पहले चरण में भारी संख्या में मतदान हुआ है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
बता दें कि अमित शाह ने कहा कि यह चुनाव एकतरफा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि NDA 160 सीटों का आंकड़ा पार करेगी और साथ ही दो तिहाई से अधिक बहुमत पर सरकार बनाएंगी।
NDA की सत्ता में वापसी का संकेत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीमांचल के किशनगंज, अररिया, कटिहार और पुर्णिया जिलों में महिलाओं, युवाओं, किसानों और मजदूरों सहित सभी वर्ग के लोगों के भारी मतदान को लेकर भी जनसभा में उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 60% से अधिक मतदान के आंकड़े एनडीए की सत्ता में वापसी का साफ संकेत को दर्शाता है।
वही, शाह ने आरजेडी के नौकरियों और अन्य योजनाओं के वादों पर तंज कसते हुए कहा कि जिनकी सरकार बनने वाली ही नहीं है, उसके वादों का कोई असर नहीं है, इसलिए वह कुछ भी कह उन्हें पता है कि सरकार सत्ता में नहीं आएगी।

NDA एकजुट होकर करेगा काम
अमित शाह ने अपने संबोधन में बिहार में एनडीए सरकार के विकास कार्यों का भी जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि सरकार ने 85 लाख किसानों को ₹6,000 की जगह अब ₹9,000 की मदद दी, 3.5 करोड़ गरीबों को ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया, 3.3 करोड़ घरों में शौचालय बनाए और 3.65 करोड़ घरों में पीने का पानी पहुंचाया। शाह ने दावा किया कि बिहार के अति पिछड़ा वर्ग भी विकास के मुद्दे पर पीएम मोदी और नीतीश कुमार के साथ एकजुट होकर काम करेंगे।
अमित शाह ने NDA में किसी भी तरह के मतभेद को खारिज करते हुए कहा कि गठबंधन में सभी जातियां, जिसमें अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) भी शामिल है, वह सभी एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को चुनाव के परिणाम आने के बाद भी नीतीश कुमार के पद या नेतृत्व को लेकर कोई विवाद नहीं होगा, चाहे कोई कितनी भी कोशिश क्यों न कर लें।
ये भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: पहले चरण की वोटिंग 60% से ज्यादा, कई दिग्गजों नेताओं की किस्मत ईवीएम में सील
[/expander_maker]



