Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच जनता दल (यूनाइटेड) ने बगावत करने वाले नेताओं पर कड़ा एक्सन लिया है। दरअसल, आज पार्टी ने निर्दलीय रूप से चुनाव मैदान में उतरने वाले अपने 11 नेताओं को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
पार्टी की विचारधारा और अनुशासन के खिलाफ
बता दें कि पार्टी के प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह की ओर से जारी किए गए पत्र के मुताबिक कई नेताओं ने पार्टी की विचारधारा और अनुशासन के खिलाफ काम किया है। ऐसे में इन्हें प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करते हुए निष्कासित किया गया है।
जेडीयू ने साफ कहा कि पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ मैदान में उतरना असहनीय है और ऐसी किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
निष्कासित नेताओं के नाम की लिस्ट
- निष्कासित नेताओं में पूर्व मंत्री शैलेश कुमार (जमालपुर, मुंगेर)
- पूर्व विधायक संजय प्रसाद (चकाई, जमुई)
- पूर्व एमएलसी श्याम बहादुर सिंह (बड़हरिया, सीवान)
- रणविजय सिंह (बड़हरा, भोजपुर)
- सुदर्शन कुमार (बरबीघा, शेखपुरा)
- अमर कुमार सिंह (साहेबपुर कमाल, बेगूसराय)
- आसमा परवीन (महुआ, वैशाली)
- लव कुमार (नवीनगर, औरंगाबाद)
- आशा सुमन (कदवा, कटिहार)
- दिव्यांशु भारद्वाज (मोतिहारी, पूर्वी चंपारण)
- विवेक शुक्ला (जीरादेई, सीवान)
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टी विरोधी आचरण व गतिविधियों में संलिप्तता के कारण निम्न सदस्यों को निलंबित करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। pic.twitter.com/cWB3518lLr— Janata Dal (United) (@Jduonline) October 25, 2025
जेडीयू 101 सीटों पर लड़ रही चुनाव
जेडीयू इस बार बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Elections 2025) में 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
- पहले चरण में 57
- दूसरे चरण में 44 सीट
पहले चरण में जेडीयू की 36 सीटों पर आरजेडी से सीधा मुकाबला होगा और वही 13 सीटों पर कांग्रेस और सात सीटों पर सीपीआई (माले) से जमकर टक्कर होगी। दो सीटों पर जेडीयू का सामना वीआईपी से होगा। इसके अलावा, बीजेपी और आरजेडी के बीच 23 सीटों पर सीधी चुनावी लड़ाई होगी।
बिहार में विधानसभा चुनाव की स्थिति
जैसा कि आप जानते हैं कि बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहला चरण: 6 नवंबर और दूसरा चरण: 11 नवंबर को होगा। इसके बाद मतगणना 14 नवंबर को किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: नशे में बाइक सवार की लापरवाही से बस में लगी भीषण आग, 20 लोगों की हुई दर्दनाक मौत
[/expander_maker]



