बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर NDA में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया है। जिसमे नई दिल्ली में हुई लंबी बैठक के बाद ही सीटों का ऐलान कर दिया है। BJP और JDU दोनों को बराबर 101 –101 सीटें मिली हैं। वहीं, चिराग पासवान की LJP रामविलास ko 29 सीटें, उपेंद्र कुशवाहा की RLM को 6 सीटें और जीतनराम मांझी की HAM पार्टी को 6 सीटें दी गई हैं।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
बिहार में BJP के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान का कहना है कि HAM, NDA के सभी साथियों ने सौहार्दपूर्ण माहौल में सीटों का वितरण पूरा किया है। जिसमे सभी दल एक साथ होकर बिहार में विकास और सुशासन की सरकार बनाने के लिए काम करेंगे।
बड़े–छोटे भाई की भूमिका हुई खत्म
दरअसल, इस बार सीटों के बंटवारे में NDA में बराबरी का फॉर्मूला तय हुआ है। bJP और JDU दोनों दलों को बराबरी सीटें दी गई हैं। जिससे यह साफ हो गया है कि अब बड़े–छोटे की भूमिका खत्म हो गई है। इस बात का संकेत पहले से ही बिहार के BJP अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दिया था। उनका कहना है कि इस बार चुनाव में कोई बड़ा या छोटा नहीं होगा , सभी बराबरी से मुकाबला करेंगे।

बिहार के विकास का नया रास्ता
सीट शेयरिंग के आदेश के बाद ही LJP रामविलास प्रमुख चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए एक्स पर लिखा, NDA परिवार ने सौहार्दपूर्ण माहौल में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सीटों का बटवारा किया है। उनका कहना है कि सभी दल मिलकर बिहार को नए विकास के रस्ते पर ले जाएंगे।
हम एनडीए (NDA) परिवार ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सीटों का बंटवारा पूरा किया है।
🔹 BJP : 101
🔹 JDU : 101
🔹 LJP (R) : 29
🔹 RLM : 06
🔹 HAM : 06बिहार है तैयार —
फिर से NDA सरकार,
इस बार पूरे दम के साथ #BiharFirstBihariFirst के साथ!#NDA…— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 12, 2025
सीट बंटवारे पर कोई शिकायत नहीं
HAM पार्टी के नेता जीतनराम मांझी ने भी सीट बंटवारे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “लोकसभा चुनाव में हमें एक सीट मिली थी, तब भी हमने कोई नाराजगी नहीं जताई थी। अब हमें 6 सीटें मिली हैं, यह आलाकमान का फैसला है और हम इसे स्वीकार करते हैं।” उन्होंने कहा कि एनडीए के भीतर सबकुछ मिलजुलकर तय हुआ है और कोई शिकायत नहीं है।
बिहार को मजबूत और टिकाऊ सरकार देनी है
RLM के नेता उपेंद्र कुशवाहा को 6 सीटें मिली हैं। उन्होंने कहा कि यह फैसला सहयोग और सम्मान की भावना के साथ हुआ है। हमारा उद्देश्य बिहार को एक मजबूत और स्थिर सरकार देना है।
NDA के सीट बंटवारे के ऐलान के साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति मिल गई है। अब सभी दल अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करने की तैयारी में हैं। अगले कुछ दिनों में गठबंधन के नेता संयुक्त रैलियों की भी घोषणा कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में होंगे मतदान, 14 नवंबर को जारी होंगे नतीजे
[/expander_maker]



