Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण की वोटिंग आज मगंलवार को पूरी हो चुकी है और अब सबकी नजरे 14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर बनी हुई हैं। इस दौरान सर्वे एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल के नतीजे जारी कर दिए हैं।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
बताया जा रहा है कि इस बार भी बिहार चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत से जीत मिलेगी। वही, महागठबंधन की ओर निराशा लिखी जा रही है।
इस बार जनता ने रिकॉर्ड वोटिंग की
आकड़ों के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राज्य की जनता ने रिकॉर्ड वोटिंग की है। चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले और दूसरे दोनों चरणों में उम्मीद से कहीं ज्यादा मतदान किए गए है। दरअसल, अनुमान है कि इस बार छठ महापर्व और चुनाव की तारीखों में कम अंतर होने की वजह से राज्य से बाहर काम करने वाले लोग ने भी बड़ी संख्या में प्रवासी मतदाता वोट डालने के लिए अपने घर पर मौजूद थे।
NDA सरकार पर जनता का भरोसा
एग्जिट पोल्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बिहार की जनता का भरोसा बरकरार है। एनडीए गठबंधन को दो-तिहाई बहुमत से जीत मिलने की पूरी संभावना जताई जा रही है, जबकि महागठबंधन चुनाव के नतीजे में पिछड़ता नजर आ रहा है। वहीं, प्रशांत किशोर की पार्टी तीसरे मोर्चे के रूप में कोई खास असर नहीं छोड़ पाए है।
अगर देखा जाए तो एग्जिट पोल के नतीजे 14 नवंबर को सच साबित हुए, तो सीएम नीतीश कुमार की बिहार में यह एक बार फिर से ऐतिहासिक वापसी होगी। वहीं, महागठबंधन को इस हार से सबक लेकर अगले पांच साल तक आत्ममंथन करना पड़ सकता है।

तेजस्वी के वादों पर जनता के भरोसा कम दिखा
खबरों की मानें, चुनावी रैलियों के दौरान तेजस्वी यादव के द्वारा दिए गए वादे जनता को अव्यावहारिक लगे।
- उन्होंने हर परिवार को सरकारी नौकरी
- 200 यूनिट मुफ्त बिजली
- जीविका दीदियों को 30 हजार रुपये मानदेय
- किसानों का कर्ज माफ करने
- बेरोजगारी भत्ता जैसी घोषणाएं कीं।
बताया जा रहा है कि इन सभी योजनाओं के लिए जितना बजट होना चाहिए, वह बिहार के मौजूदा बजट से पांच गुना अधिक था।
इसके अलावा, ‘वोट चोरी’ का मुद्दा। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने संयुक्त रूप से ‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर एग्जिट पोल के नतीजे यह बताते हैं कि जनता ने इन मुद्दे पर भरोसा नहीं जताया है। बल्कि लोगों ने यह सुनिश्चित करने के लिए खुद मतदान में सक्रिय भागीदारी की।
ये भी पढ़ें: अमित शाह का सख्त एक्शन, बोले- गुनहगारों को ढूंढकर छोड़ेंगे नहीं, एजेंसियों को दिए निर्देश
[/expander_maker]



