Bihar SI Result 2026: बिहार पुलिस में दारोगा बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि Bihar Police Subordinate Services Commission (BPSSC) ने बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रारंभिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट ऑफिशियल तौर से जारी कर दिया गया है। वहीं,जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती परीक्षा को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला था। जिसमें राज्य के अलग-अलग जिलों से लाखों उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था। वहीं,अब प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद सफल उम्मीदवारों को खास परीक्षा (Mains Exam) की तैयारी में जुटना होगा, जो 19 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी।
1,799 पदों के लिए हो रही है भर्ती
बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI) के कुल 1,799 पदों को भरा जाना है। जिसमें यह भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन संख्या 05/2025 के तहत शुरू की गई थी। साथ ही, सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के बीच इस वैकेंसी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। जानकारी के मुताबिक इस भर्ती के लिए 10 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। वहीं,अब प्रीलिम्स परीक्षा के परिणाम के बाद उन उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है जिन्होंने अगले चरण के लिए क्वालिफाई किया है।
पीडीएफ में जारी हुई मेरिट लिस्ट
आयोग ने सफल उम्मीदवारों की रोल नंबर आधारित मेरिट लिस्ट जारी की है। यह लिस्ट PDF फाइल के तौर में उपलब्ध है। साथ ही,इस PDF में उन सभी उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं जिन्होंने प्रीलिम्स परीक्षा में निर्धारित कट-ऑफ अंक हासिल किए हैं और अब मुख्य परीक्षा के लिए पात्र हो गए हैं। जिसमें उम्मीदवारों को सलाह भी दी जाती है कि वे रिजल्ट देखने के साथ-साथ पीडीएफ (PDF) को डाउनलोड करके सुरक्षित भी रख लें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रक्रिया के दौरान इसका उपयोग किया जा सके।
ऐसे चेक करें Bihar Police SI Result 2026
अब अगर आपने भी यह परीक्षा दी थी और अपना रिजल्ट चेक करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
- Step 1: सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में इंटरनेट ब्राउजर खोलें और bpssc.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- Step 2: वेबसाइट के होमपेज पर आपको Latest Notices या Latest Updates का सेक्शन दिखाई देगा।
- Step 3: इस सेक्शन में आपको “Bihar Police SI Preliminary Result 2026” नाम का लिंक दिखाई देगा।
- Step 4: उस लिंक पर क्लिक करते ही एक PDF फाइल आपके स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- Step 5: अब इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजने के लिए Ctrl + F दबाएं और अपना रोल नंबर टाइप करें।
- Step 6: अगर पीडीएफ में आपका रोल नंबर दिखाई देता है तो इसका मतलब है कि आपने प्रारंभिक परीक्षा पास कर ली है।
अब होगी मुख्य परीक्षा
जानकारी के बता दें कि प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अब अगली परीक्षा यानी मेन परीक्षा देनी होगी। जिसमें आयोग के अनुसार यह परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी।साथ ही,मेन परीक्षा में उम्मीदवारों की विषयगत समझ, सामान्य ज्ञान और विश्लेषणात्मक क्षमता का परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया में होंगे कई चरण
बिहार पुलिस SI भर्ती की चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाती है। इसमें आम तौर पर कई चरण शामिल होते हैं।
- प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam)
- मुख्य परीक्षा (Mains Exam)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test)
- दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
- अंतिम मेरिट लिस्ट
युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
बिहार पुलिस में SI की नौकरी को राज्य की सबसे प्रतिष्ठित सरकारी नौकरियों में से एक माना जाता है। वहीं,इसी वजह से हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में हिस्सा लेते हैं। इस बार भी रिकॉर्ड संख्या में आवेदन देखने को मिले। जिसमें खास बात यह है कि ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक के युवाओं ने इस भर्ती में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सरकारी नौकरी के साथ-साथ पुलिस सेवा में काम करने का मौका युवाओं के लिए एक बड़ा आकर्षण माना जाता है।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
बता दें कि जिन उम्मीदवारों का नाम प्रीलिम्स रिजल्ट में आ गया है, उन्हें अब मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुट जाना चाहिए। जिसमें कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा।
- मेन परीक्षा का सिलेबस ध्यान से पढ़ें।
- पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें।
- समय प्रबंधन का अभ्यास करें।
- सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स पर खास ध्यान दें।
बिहार पुलिस में नौकरी का सुनहरा मौका
जानकारी के लिए बता दें कि बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर का पद जिम्मेदारी और सम्मान से भरा होता है। वहीं,इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभानी होती है।जिसके बाद इस भर्ती के जरिए राज्य पुलिस बल को मजबूत बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है। इसलिए यह भर्ती प्रक्रिया न सिर्फ युवाओं के लिए बल्कि राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।



