BJP National President: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुन लिया है। बता दें कि,बिहार के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन को आज सोमवार को निर्विरोध पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है। साथ ही, वे पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे और सबसे युवा अध्यक्ष बनकर इतिहास रचेंगे। बताया जा रहा है कि, उनकी उम्र अभी 45 वर्ष है।
दरअसल, राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने सोमवार को प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि नितिन नवीन ही एकमात्र उम्मीदवार थे। जिसमें नामांकन प्रक्रिया दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक चली थी। वहीं, इस दौरान उनके पक्ष में 37 सेट नामांकन पत्र जमा हुए, जो सभी जांच में वैध पाए गए। साथ ही, नाम वापसी की समय सीमा खत्म होने के बाद ही कोई अन्य उम्मीदवार नहीं बचा। इस तरह उनका निर्विरोध चुनाव तय हो गया।
36 प्रदेशों में से 30 प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव
जानकारी के लिए बता दें कि यह प्रक्रिया 36 प्रदेशों में से 30 प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव पूरा होने के बाद शुरू हुई थी। जिसमें यह जरूरी 50% से काफी ज्यादा है। वहीं, चुनाव की ऑफिशियल डेट 16 जनवरी को जारी की गई थी और मतदाता सूची भी उसी दिन प्रकाशित हुई थी। साथ ही, नामांकन के समय पार्टी के बड़े नेता मौजूद रहे। जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा और नितिन गडकरी ने उनके नामांकन का समर्थन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेताओं ने भी उनका साथ दिया। यह पार्टी की मजबूत एकजुटता को दिखाता है।

भाजपा युवा मोर्चा से राजनीतिक सफर किया शुरू
बता दें कि, नितिन नवीन बिहार से आते हैं। वे बांकीपुर विधानसभा से पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं। वे दिवंगत भाजपा नेता नवीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं। उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया और कई महत्वपूर्ण पद भी संभाले। हाल ही में वे पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष थे। अब वे पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे।
20 जनवरी को लेंगे पद की शपथ
जानकारी के मुताबिक, कल मंगलवार 20 जनवरी को नितिन नवीन औपचारिक रूप से पद की शपथ लेंगे। यह बदलाव BJP की आंतरिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने वाला कदम माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Silver Price Record High: 30 दिन में 1 लाख महंगी हुई चांदी, चीन कनेक्शन के साथ-साथ ये बड़े कारण



