BMC Election 2026: मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) चुनाव 2026 को लेकर भाजपा की राजनिति तैयारी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बीएमसी चुनाव के लिए अपनी पहली सूची को भी आज जारी कर दिया है, जिसमें उन्होंने करीब 66 उम्मीदवारों के नाम घोषित किया है। यह चुनाव कई मायनों में खास है, क्योंकि बीते 5 सालों से यह चुनाव टल रहा था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। क्योंकि अब राज्य चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
इस तारिख को होगा मतदान
बता दें कि बीएमसी चुनाव के मुताबिक, चुनाव के लिए मतदान 15 जनवरी 2026 को होगा और मतगणना 16 जनवरी को की जाएगी। देखा जाए तो इस चुनाव में अब राजनीतिक समीकरण भी बदले रहे हैं। दरअसल, 20 साल बाद उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक साथ चुनावी मैदान में नजर आ रहे हैं।
वहीं, अजित पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) ने भाजपा-शिंदे शिवसेना गठबंधन से दूरी बना ली है और अकेले ही यह चुनाव लड़ने का फैसला भी लिया है। पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ की दो सीटों पर एनसीपी ने शरद पवार की पार्टी के साथ गठबंधन कर लिया है।

BJP ने इन उम्मीदवारों को दिया टिकट
भाजपा के द्वारा जारी की गई सूची के मुताबिक, मुंबई के अलग-अलग वार्डों से उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है।
- वार्ड नंबर 2 से तेजस्वी घोसालकर
- वार्ड 7 से गणेश खनकर,
- वार्ड 10 से जितेंद्र पटेल,
- वार्ड 13 से रानी त्रिवेदी
- वार्ड 14 से सीमा शिंदे
- वार्ड 31 से मनीषा यादव
- वार्ड 36 से सिद्धार्थ शर्मा
- वार्ड 52 से प्रीति साटम
- वार्ड 68 से रोहन राठौड़
- वार्ड 84 से अंजलि सामंत
- वार्ड 100 से स्वप्ना म्हात्रे
वर्ली क्षेत्र के वार्ड नंबर 195 से राजेश कंगने को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि वार्ड 226 से मकरंद नार्वेकर और वार्ड 227 से हर्षिता नार्वेकर को टिकट दिया गया है। भाजपा ने इस सूची के जरिए महिला उम्मीदवारों और नए चेहरों को भी खास तवज्जो दी है।
NCP के साथ गठबंधन नहीं
इस चुनाव में मुंबई भाजपा ने एनसीपी के साथ गठबंधन से साफ मना कर दिया है। एनसीपी नवाब मलिक की अगुवाई में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।
मुंबई समेत महाराष्ट्र की 29 मेट्रोपॉलिटन नगर पालिकाओं के लिए भी इसी चरण में मतदान किया जाएगा। वही, पहले चरण में हुए नगर पंचायत और म्युनिसिपल काउंसिल चुनावों में भाजपा गठबंधन को बड़ी जीत मिली थी। अब सभी की नजरें बीएमसी चुनाव 2026 पर टिकी हुई हैं।
ये भी पढ़ें: डॉग बाइट मामलों के बीच रेबीज वैक्सीन पर नकली होने का शक,ऑस्ट्रेलिया-अमेरिका की एडवाइजरी और भारत का जवाब
[/expander_maker]



