BMC Elections 2026: महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने आज सोमवार को बड़ा ऐलान किया है। जिसमें राज्यों के 29 नगर निगमों में चुनाव होंगे। बता दें कि, इनमें मुंबई (BMC), ठाणे, नवी मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक और छत्रपति संभाजीनगर जैसे बड़े शहर भी शामिल हैं। राज्य चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सभी 29 नगर निगमों में 15 जनवरी 2026 को मतदान होगा। वहीं, वोटों की गिनती 16 जनवरी 2026 को की जाएगी।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
चुनाव का शड्यूल
- नामांकन की तारीख शुरू होगी इस दिन: 23 दिसंबर 2025 से
- नामांकन की आखिरी तारीख: 30 दिसंबर 2025
- नामांकन पत्रों की जांच: 31 दिसंबर 2025
- नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख: 2 जनवरी 2026
- चुनाव चिन्ह आवंटन और अंतिम सूची: 3 जनवरी 2026
- मतदान: 15 जनवरी 2026
- मतगणना: 16 जनवरी 2026

BMC चुनाव का इंतजार
बता दें कि इन निगमों में करीब 2,869 सीटें हैं। जिनमें करीब 3.48 करोड़ मतदाता वोट डाल सकेंगे। वहीं, मुंबई BMC चुनाव का इंतजार 2022 से था। यह चुनाव अब हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें: नितिन नबीन के प्रमोशन के बाद, संजय सरावगी बने प्रदेश अध्यक्ष, BJP को नई दिशा मिलने की उम्मीद
[/expander_maker]



