CBSE Class 10th Result Date: CBSE बोर्ड की 10वीं कक्षा के रिजल्ट 2026 को लेकर देशभर के लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। जिसमें हर साल की तरह इस बार भी छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, Central Board of Secondary Education (CBSE) 10वीं का रिजल्ट 14 अप्रैल 2026 के आसपास जारी कर सकता है। हालांकि अभी तक बोर्ड की ओर से इस तारीख की ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं की गई है।
रिजल्ट को लेकर बढ़ी हलचल
दरअसल देशभर के स्कूलों, कोचिंग संस्थानों और छात्रों के बीच रिजल्ट को लेकर चर्चा तेज हो गई है। जिसमें कई छात्र अपने भविष्य की योजनाएं रिजल्ट के आधार पर तय करने वाले हैं, इसलिए हर छोटी अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं। अभिभावक भी लगातार यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर रिजल्ट कब जारी होगा।
जानकारी के अनुसार, इस बार परिणाम पिछले वर्षों के मुकाबले थोड़ा पहले आ सकता है। इसकी सबसे बड़ी वजह 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का लंबा शेड्यूल माना जा रहा है।
12वीं की परीक्षाएं बनी देरी की वजह
इस साल CBSE 12वीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल 2026 तक चलेंगी। अब ऐसे में बोर्ड के लिए दोनों कक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन एक साथ करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इसी कारण यह संभावना जताई जा रही है कि इस बार 10वीं का रिजल्ट पहले जारी किया जाएगा। बता दें कि पिछले वर्षों में अक्सर 10वीं और 12वीं के परिणाम एक साथ घोषित किए जाते थे, लेकिन इस बार पैटर्न में बदलाव देखने को मिल सकता है। इससे छात्रों को थोड़ा पहले राहत मिलने की उम्मीद है।
आधिकारिक घोषणा का इंतजार
जानकारी के लिए बता दें कि 14 अप्रैल की तारीख को लेकर चर्चा तेज है, लेकिन CBSE की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल नोटिस जारी नहीं हुआ है।जिसमें छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल ऑफिशियल वेबसाइट और विश्वसनीय स्रोतों से ही जानकारी लें। दरअसल कई बार सोशल मीडिया पर गलत जानकारी भी वायरल हो जाती है, जिससे छात्रों में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। इसलिए ऑफिशियल अपडेट का इंतजार करना जरूरी है।
ऑनलाइन ऐसे चेक करें CBSE 10वीं रिजल्ट 2026
दरअसल रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।
- सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “CBSE 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और स्कूल नंबर दर्ज करें।
- “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
DigiLocker से डाउनलोड करें डिजिटल मार्कशीट
जानकारी के लिए बता दें कि छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट DigiLocker के जरिए भी प्राप्त कर सकते हैं। जिसमें यह सुविधा खासतौर पर उन छात्रों के लिए जरूरी है जो तुरंत अपनी मार्कशीट डाउनलोड करना चाहते हैं।
DigiLocker से मार्कशीट डाउनलोड करने के स्टेप्स
- DigiLocker ऐप या वेबसाइट खोलें।
- CBSE सेक्शन में जाएं
- 6 अंकों का एक्सेस कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
- OTP के जरिए मोबाइल नंबर वेरिफाई करें।
- “Issued Documents” सेक्शन में मार्कशीट देखें।
- इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

बिना इंटरनेट के भी जान सकते हैं रिजल्ट
दरअसल जिन छात्रों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, उनके लिए CBSE ने SMS के जरिए रिजल्ट चेक करने की सुविधा भी दी है। SMS से रिजल्ट चेक करने का तरीका है।
- मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं।
- “cbse10” लिखें।
- इसके बाद रोल नंबर आदि जानकारी दर्ज करें।
- इसे 7738299899 नंबर पर भेज दें।
- कुछ ही समय में रिजल्ट आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
आगे की पढ़ाई को लेकर छात्र कर रहे तैयारी
बता दें कि रिजल्ट से पहले ही कई छात्र अपने भविष्य की योजना बनाने में जुट गए हैं। 10वीं के बाद छात्रों को साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स स्ट्रीम का चयन करना होता है, जो उनके करियर को दिशा देता है। जिसमें कुछ छात्र इंजीनियरिंग, मेडिकल या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर चुके हैं। वहीं कई छात्र अपने स्कूल शिक्षकों और करियर काउंसलर से सलाह ले रहे हैं।
एडमिशन प्रक्रिया होगी तेज
अब जैसे ही रिजल्ट जारी होगा। 11वीं कक्षा में एडमिशन की प्रक्रिया भी तेजी से शुरू हो जाएगी।जिसमें कई स्कूल मेरिट के आधार पर एडमिशन देते हैं, इसलिए अच्छे अंक लाने वाले छात्रों को बेहतर विकल्प मिल सकते हैं। इस समय छात्रों के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण होता है कि वे सही स्ट्रीम का चयन करें और अपने करियर की दिशा तय करें।
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
रिजल्ट को लेकर ज्यादा तनाव न लें।
- आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करें।
- रिजल्ट के बाद सोच-समझकर स्ट्रीम का चयन करें।
- जरूरत पड़ने पर शिक्षकों और विशेषज्ञों से सलाह लें।



