सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने खुद इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पहले ये सिर्फ ड्राफ्ट पॉलिसी थी, लेकिन अब इसे मंजूरी मिल चुकी है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
कैसे और कब होंगे दो एग्जाम ?

अब 10वीं के छात्र-छात्राओं को
- पहली परीक्षा फरवरी 2026 में देनी होगी।
- दूसरी परीक्षा मई 2026 में होगी।
पहले फेज की परीक्षा ज़रूरी होगी। यानी सभी स्टूडेंट्स को देना ही पड़ेगा। जबकि दूसरी परीक्षा ऑप्शनल होगी। अगर कोई स्टूडेंट अपने पहले एग्जाम के नंबर सुधारना चाहे तो दूसरी परीक्षा में बैठ सकता है।
दो बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट कब आएगा ?

- पहले फेज का रिजल्ट अप्रैल 2026 में आएगा।
- दूसरे फेज का रिजल्ट जून 2026 में जारी होगा।
किस विषय में नंबर सुधार सकेंगे ?

स्टूडेंट्स साइंस, मैथ्स, सोशल साइंस और भाषा विषयों में से किसी भी तीन विषयों में अपने नंबर सुधार सकते हैं।
विंटर बाउंड स्कूलों के लिए राहत

जो स्कूल ठंडी की छुट्टियों वाले एरिया में आते हैं (Winter Bound Schools) — उनके स्टूडेंट्स को ये छूट होगी कि वो दोनों में से किसी एक फेज में एग्जाम दे सकते हैं।
नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत ये बदलाव किए गए हैं, ताकि स्टूडेंट्स का बोर्ड एग्जाम का स्ट्रेस कम किया जा सके और उन्हें नंबर सुधारने का दूसरा मौका मिल सके।
[/expander_maker]



