भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के बिहार के दौरे पर है। यहां मोदी ने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनस का शिलान्यास किया। उसके बाद उनका रोड शो शुरु हुआ। इसमें बिहार के लोगों ने ऑपरेशन सिंदूर का जश्न मनाते हुए फूलों से वर्षा की।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना एयरपोर्ट पर पीएम का स्वागत किया। पीएम मोदी रोड शो के बाद बीजेपी पार्टी ऑफिस में कार्यकर्ताओं से मुखातिब होंगे। शुक्रवार को वे रोहतास में जनसभा को संबोधित करेंगे।
पीएम मोदी का रोड शो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के बिहार दौरे पर हैं। रोड शो में एयरपोर्ट से लेकर पार्टी ऑफिस तक फूलों की वर्षा के साथ ऑपरेशन सिंदूर की गूंज रही। यह रोड शो साढ़े 5 किलोमीटर का था। सड़कों पर महिलाओं और युवाओं की भारी भीड़ दिखाई दी। जनता डमरु और ढोल बजाकर प्रधानमंत्री का स्वागत कर रहे थे।
आपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार पटना पहुंचे।
पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनस के उद्घाटन और बिहटा एयरपोर्ट के शिलान्यास के बाद रोड शो।
पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए लोगों की भारी भीड़ बेली रोड के किनारे देखने को मिली।
पीएम मोदी की गाड़ी आगे धीरे-धीरे बढ़ रही है। वो बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगे। वहां वे पार्टी के राज्यस्तरीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर बात करेंगे। पार्टी ऑफिस में वे लगभग 1 घंटा समय बिताएंगे।
[/expander_maker]



