Chhath Puja 2025 Date and Time: हिंदू धर्म में छठ पूजा बहुत ही पवित्र त्योहार है। इसे देश के विभिन्न हिस्सों में बहुत आस्था, आस्था, श्रद्धा और अनुशासन के साथ मनाया जाता है। यह पवित्र छठ महापर्व कल यानी शनिवार, 25 अक्टूबर, 2025 से शुरू होने जा रहा है। दरअसल, यह पर्व चार दिनों तक मनाया जाता है। इस दौरान भक्त भगवान सूर्य की उपासना करते हैं।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
बता दें कि इस महापर्व को बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बंगाल में सबसे अधिक मनाया जाता है। इस पर्व में व्रती महिलाएं 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखती हैं और सूर्यदेव व छठी मैया की आराधना करती हैं।
छठ पूजा की तिथियां और पूजा विधि
हिंदू पांचांग और शास्त्रों के अनुसार, इस वर्ष छठ पूजा 25 अक्टूबर (शनिवार) से शुरू होकर 28 अक्टूबर (मंगलवार) तक चलेगी।
पहला दिन: नहाय-खाय (25 अक्टूबर, शनिवार)
छठ पर्व की शुरुआत पहले दिन नहाय-खाय से होती है। इस दिन व्रती महिलाएं पवित्र नदी, तालाब या जलाशय में स्नान करके व्रत की शुरुआत करती हैं। घर में सात्विक भोजन तैयार किया जाता है। व्रती महिलाएं कद्दू-भात और चने की दाल का सेवन करती हैं। पहले दिन सूर्योदय सुबह 6:28 बजे और सूर्यास्त शाम 5:42 बजे रहेगा।

दूसरा दिन: खरना (26 अक्टूबर, रविवार)
छठ पूजा का दूसरा दिन ‘खरना’ कहलाता है। खरना के दिन व्रती महिलाएं पूरा दिन निर्जला उपवास रखती हैं और शाम को सूर्यास्त के बाद पूजा करती हैं। मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से प्रसाद बनाया जाता है, जिसमें गुड़ की खीर (रसिया) और घी से बनी रोटी बनती है। व्रती सबसे पहले यह प्रसाद ग्रहण करती हैं, फिर परिवार और पड़ोसियों को बांटा जाता है।
तीसरा दिन: संध्या अर्घ्य (27 अक्टूबर, सोमवार)
छठ पूजा का तीसरा दिन सबसे अधिक महत्व होता है। इस दिन व्रती महिलाएं शाम को घाट पर जाकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देती हैं और सूर्यदेव की आराधना करती है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन सूर्यास्त का समय शाम 5:40 बजे तक रहेगा।
चौथा दिन: ऊषा अर्घ्य और पारण (28 अक्टूबर, मंगलवार)
छठ पूजा के अंतिम दिन व्रती महिलाएं व परिवारजन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देती हैं। सुबह 6:30 बजे सूर्यदेव को जल अर्पित कर परिवार की समृद्धि कामना करते हैं। इसके बाद प्रसाद ग्रहण कर व्रत को खोला जाता है।
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर राज्यसभा चुनाव में एनसी ने मारी बाजी, राज्यसभा की 4 में 3 सीटों पर किया कब्जा, बीजेपी एक पर सिमटी
[/expander_maker]



