‘ChiChi Call’ Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘ChiChi Call वायरल वीडियो’ या ‘Vera Hill Leak Video Call’ के नाम से जमकर सनसनी फैलाई जा रही है. कई प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट, कमेंट और मैसेज में दावा किया जा रहा है कि फिलीपींस की लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर वेरा हिल और ऑनलाइन नाम ‘ChiChi’ का कोई निजी वीडियो कॉल लीक हो गया है, जिसमें कथित तौर पर आपत्तिजनक क्लिप्स हैं. लेकिन साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों और फैक्ट-चेकर्स ने साफ कर दिया है कि ऐसा कोई वीडियो अस्तित्व में ही नहीं है. यह पूरा ट्रेंड एक सोची-समझी ऑनलाइन ठगी का हिस्सा है, जिसका मकसद लोगों को फेक लिंक पर क्लिक करवाकर उनका फोन हैक करना, निजी डेटा चुराना और बैंक अकाउंट तक पहुंच बनाना है.
लिंक खोलते ही फोन हैक? कैसे फंस रहे हैं लोग
‘ChiChi Call’ के नाम से वायरल हो रहे पोस्ट्स में अक्सर एक लिंक दिया जाता है. लोग जिज्ञासा में आकर उस लिंक पर क्लिक कर देते हैं. साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ये लिंक आमतौर पर फेक वेबसाइट पर ले जाते हैं, जो फ़ोन में मालवेयर डाउनलोड करवा देते हैं और फिशिंग पेज पर आपकी निजी जानकारी भरवाते हैं, जैसे ही यूजर लिंक खोलता है या किसी ऐप को डाउनलोड करता है, उसके फोन में खतरनाक मालवेयर इंस्टॉल हो सकता है. इससे फोन का कंट्रोल हैकर के पास जा सकता है. सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो सकते हैं, बैंकिंग ऐप्स की जानकारी चोरी हो सकती है और ओटीपी और पासवर्ड तक लीक हो सकते हैं. कई मामलों में लोगों के बैंक अकाउंट से पैसे उड़ने की शिकायतें भी सामने आई हैं.
क्या है पूरा ‘ChiChi MMS स्कैम’?
यह स्कैम आमतौर पर तीन स्टेप में काम करता है.
- सनसनी फ़ैलाने का काम करता है: इस पोस्ट या मैसेज में दावा किया जाता है कि कोई “लीक वीडियो कॉल” सामने आया है. जैसे “ChiChi Call Viral Video Link” या “Vera Hill MMS Leaked”.
- फेक लिंक देना: लोगों को एक शॉर्ट लिंक दिया जाता है, जिस पर क्लिक करने को कहा जाता है.
- डेटा चोरी या फोन हैक: लिंक खोलते ही मालवेयर डाउनलोड हो जाता है या फिशिंग पेज पर आपकी जानकारी मांगी जाती है. कुछ मामलों में यह लिंक ऑटोमैटिक ऐप इंस्टॉल का लालच भी देता है.
साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह ट्रेंड खासतौर पर युवाओं को निशाना बना रहा है, क्योंकि इसमें “लीक वीडियो” जैसी सनसनीखेज बातें होती हैं. एक साइबर विशेषज्ञ के अनुसार “ऐसे किसी भी वायरल MMS या लीक वीडियो के नाम पर आने वाले लिंक पर क्लिक करना खतरनाक है. असली वीडियो का दावा लगभग हमेशा फर्जी होता है.असल मकसद यूजर को ठगना होता है.”
क्या वाकई वेरा हिल का कोई वीडियो लीक हुआ है?
नहीं,अब तक किसी भी विश्वसनीय सोर्स या मीडिया रिपोर्ट में वेरा हिल के किसी निजी वीडियो कॉल के लीक होने की पुष्टि नहीं हुई है. यह सिर्फ एक अफवाह है, जिसे जानबूझकर फैलाया गया है ताकि लोग लिंक पर क्लिक करें.कई बार स्कैमर्स किसी रियल इन्फ्लुएंसर या सेलिब्रिटी का नाम इस्तेमाल करके भरोसा जीतते हैं.
क्यों बढ़ रहे हैं ऐसे वायरल MMS स्कैम?
डिजिटल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऐसे स्कैम तेजी से बढ़ने के पीछे कई वजहें हैं:
- सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने वाली चीजों की लत
- जिज्ञासा और सनसनी के पीछे भागना
- साइबर अवेयरनेस की कमी
- फेक न्यूज और फिशिंग लिंक की पहचान न कर पाना
खासतौर पर व्हाट्सऐप, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर ऐसे लिंक तेजी से फैलते हैं.
कैसे बचें ‘ChiChi Call’ जैसे स्कैम से?
अगर आप खुद को और अपने फोन को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो ये सावधानियां अपनाएं:
- किसी भी वायरल MMS या “लीक वीडियो” के लिंक पर क्लिक न करें
- अनजान वेबसाइट से ऐप डाउनलोड न करें
- फोन में एंटी-वायरस और सिक्योरिटी ऐप रखें
- बैंकिंग ऐप्स में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू रखें
- किसी से भी OTP या पासवर्ड शेयर न करें
- सोशल मीडिया पर मिलने वाले संदिग्ध लिंक को रिपोर्ट करें
अगर गलती से लिंक खोल लिया तो क्या करें?
अगर आपने गलती से ऐसा कोई लिंक खोल लिया है तो:
- तुरंत इंटरनेट बंद करें
- फोन को एंटी-वायरस से स्कैन करें
- संदिग्ध ऐप्स को अनइंस्टॉल करें
- बैंक अकाउंट और सोशल मीडिया के पासवर्ड बदलें
- अपने बैंक को अलर्ट करें
- साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें
भारत में आप cybercrime.gov.in पर भी शिकायत कर सकते हैं.
सरकार और पुलिस की भूमिका
साइबर अपराध को रोकने के लिए सरकार और पुलिस लगातार अभियान चला रही हैं. डिजिटल इंडिया के दौर में साइबर सेल को मजबूत किया जा रहा है और पुलिस अधिकारियों को साइबर क्राइम की ट्रेनिंग दी जा रही है. हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक आम लोग सतर्क नहीं होंगे, तब तक ऐसे स्कैम पूरी तरह खत्म नहीं हो सकते.साइबर क्राइम हेल्पलाइन और पोर्टल पर शिकायत करना न सिर्फ खुद की सुरक्षा है, बल्कि दूसरों को बचाने का भी तरीका है.
Read Related News : लैंडिंग के दौरान तेजस क्रैश, तकनीकी खराबी की आशंका, IAF ने 30 जेट ग्राउंड किए



